Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर को मिला SIR नोटिस:बोले- मेरे नाम में गड़बड़ी थी, अब दस्तावेज दे चुका; अब तक 24 लाख नोटिस जारी

By देश | दैनिक भास्कर
August 7, 2026 3 Min Read
Comments Off on उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर को मिला SIR नोटिस:बोले- मेरे नाम में गड़बड़ी थी, अब दस्तावेज दे चुका; अब तक 24 लाख नोटिस जारी
उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को भी नोटिस मिला है। उन्होंने बीते कल ही देहरादून में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनके नाम में विसंगति मिलने पर नोटिस जारी हुआ था। उन्होंने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने क्षेत्र के बीएलओ को जमा करा दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि SIR के दौरान जारी होने वाले नोटिस किसी शिकायत या कार्रवाई का संकेत नहीं हैं। मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र या अन्य विवरण में तकनीकी त्रुटियां मिलने पर रिकॉर्ड ठीक कराने के लिए नोटिस भेजे जाते हैं। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बीते कल हुई पीसी में उन्होंने था बताया कि राज्यभर में अब तक करीब 24 लाख नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 20 लाख यानी 83% नोटिस संबंधित मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। सत्यापन में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां नाम, उम्र और पारिवारिक विवरण में मिली हैं। CEO समेत इन बड़े चेहरों को मिल चुका है नोटिस इससे पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उनकी बहू, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, भाजपा विधायक सरिता आर्या, देहरादून छावनी से विधायक सविता कपूर, रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ और खटीमा से कांग्रेस विधायक भुवन चंद कापड़ी को भी SIR के तहत नोटिस जारी किए जा चुके हैं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि सभी नोटिस रिकॉर्ड में मिली तकनीकी विसंगतियों को ठीक कराने के लिए भेजे गए हैं। किसे किस वजह से मिला नोटिस यशपाल आर्या को मतदाता सूची में उनके पिता के सरनेम में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस दिया गया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के वर्ष 2003 के रिकॉर्ड में पूरा नाम दर्ज नहीं था। विधायक उमेश शर्मा काऊ के रिकॉर्ड में उनका उपनाम दर्ज नहीं मिला। विधायक सरिता आर्या को पुराने आवासीय पते के कारण नोटिस जारी हुआ। आयोग के अनुसार ज्यादातर मामलों में नाम की स्पेलिंग, अधूरा नाम, पुराने पते नोटिस जारी होने के मुख्य कारण हैं। 24 लाख नोटिस, 20 लाख लोगों तक पहुंची सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीते कल बताया था कि अब तक राज्यभर में करीब 24 लाख नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 20 लाख यानी 83 प्रतिशत नोटिस संबंधित मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। बाकी नोटिस भी तेजी से वितरित किए जा रहे हैं ताकि सभी लोग समय रहते अपने रिकॉर्ड में सुधार करा सकें। आयोग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं का सही और त्रुटिरहित रिकॉर्ड तैयार करना है। रिकॉर्ड सुधार के लिए हजारों आवेदन भी पहुंचे मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के तहत अब तक 57,493 आवेदन मिले हैं। फॉर्म-7 के जरिए 22,668 लोगों ने नाम हटाने के लिए आवेदन किया है। वहीं फॉर्म-8 के तहत 26,145 मतदाताओं ने नाम, पता और अन्य विवरण में संशोधन के लिए आवेदन किया है। निर्वाचन विभाग का कहना है कि सभी आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। नोटिस का मतलब वोट कटना नहीं, सिर्फ रिकॉर्ड सुधार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साफ किया कि SIR के तहत मिलने वाला नोटिस किसी कार्रवाई या मतदाता का नाम हटाने का आदेश नहीं है। यह केवल रिकॉर्ड में मिली विसंगतियों को ठीक कराने की प्रक्रिया का हिस्सा है। मतदाता निर्धारित दस्तावेज बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय में जमा कर आसानी से अपना रिकॉर्ड अपडेट करा सकते हैं। आयोग ने जिलाधिकारियों, ईआरओ और एईआरओ को सामान्य मामलों का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… SIR में नोटिस मिला तो क्या वोट कट जाएगा?:आयोग अभी तक 24 लाख लोगों को भेज चुका नोटिस, 9 सवालों में समझिए पूरा गुणा-गणित उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत करीब 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 20 लाख नोटिस संबंधित मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या उनका वोट कट जाएगा और अब उन्हें क्या करना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन ऑफिसर को मिला SIR नोटिस:बोले- मेरे नाम में गड़बड़ी थी, अब दस्तावेज दे चुका; अब तक 24 लाख नोटिस जारी

Next

मोदी ने TMC-उद्धव गुट के बागी सांसदों से मुलाकात की:घर पर 45 सांसदों के साथ मीटिंग, कहा- उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं, हम साथ हैं

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme