राहुल की झारखंड CM से अपील- छात्रों से खुद मिलिए:आज सरकार-प्रदर्शनकारियों के बीच चौथे राउंड की बातचीत; 20 अगस्त को मुख्यमत्री आवास घेरेंगे
झारखंड PSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग कर रहे छात्र आंदोलन का सोमवार को 24वां दिन है। सरकार ने आज छात्रों को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड सीएम को चिट्ठी लिखी है। इस लेटर में उन्होंने हेमंत सोरेन से अपील की है कि वो छात्रों से खुद मिलें, जिससे उन्हें सरकार पर भरोसा बढ़ेगा। 15 दिन से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा, ‘उम्मीद है कि सरकार छात्रों को संतुष्ट करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संघर्ष जारी रहेगा।’ इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि भूख हड़ताल के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जब तक CM या सरकार का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि CBI जांच को लेकर सकारात्मक पहल नहीं करता, तब तक भूख हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने झारखंड सीएम को लेटर लिखा है। जिसमें लिखा- कांग्रेस पार्टी का मानना है कि भारत के संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है। इसलिए, हमने पिछले कुछ महीनों में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन दिया है। हमारा यह भी मानना है कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर RSS और BJP का कब्ज़ा हो गया है और इसे छात्रों के शोषण और दमन का ज़रिया बना दिया गया है। यह अब वैसी मज़बूत ज्ञान-व्यवस्था नहीं रही जैसी एक दशक पहले हुआ करती थी। जैसा कि आप जानते हैं, झारखंड में छात्र राज्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ भी विरोध कर रहे हैं। उनका विरोध शांतिपूर्ण रहा है और उनकी मांगें जायज़ हैं। मैं इस बात की सराहना करता हूं कि झारखंड सरकार ने आपके द्वारा बनाई गई एक समिति के माध्यम से उनसे बातचीत शुरू की है। मेरा मानना है कि छात्रों द्वारा उठाई गई कई मांगों पर सहमति भी बनी है। हालाँकि, विरोध जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मैं यह सुझाव देने के लिए लिख रहा हूं कि आप व्यक्तिगत रूप से विरोध कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलें। इससे उनकी बाकी चिंताओं को दूर करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मज़बूत करने में मदद मिलेगी।
भारत के युवा ही इसका भविष्य हैं। संकट की इस घड़ी में हमें उनके साथ एकजुटता दिखानी चाहिए और उनका समर्थन करना चाहिए। कृपया उनकी बात सुनने और इस मुद्दे के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की पूरी कोशिश करें।
छात्रों के आंदोलन से जुड़ी तस्वीरें… छात्रों की मांग गंभीरता से ले सरकार हजारीबाग से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रूपेश कुमार ने कहा, 'सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। CBI जांच होने पर सरकार के कई लोगों की भूमिका सामने आ सकती है, इसी वजह से जांच से बचने की कोशिश की जा रही है। वे लंबे समय से सड़क पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं। अब सरकार की ओर से सकारात्मक पहल का इंतजार है।' छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….