Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

गोल्डी बराड़ बोला- लॉरेंस घड़े की मछली:उसे कभी भी मार सकता हूं; डल्ला को जवाब- मूसेवाला को तुमने अपनी गैंग में फंसाया

By देश | दैनिक भास्कर
August 25, 2026 2 Min Read
Comments Off on गोल्डी बराड़ बोला- लॉरेंस घड़े की मछली:उसे कभी भी मार सकता हूं; डल्ला को जवाब- मूसेवाला को तुमने अपनी गैंग में फंसाया
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने आ गए हैं। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक ऑडियो जारी कर गैंगस्टर अर्श डल्ला को उसके आरोपों का जवाब दिया है। लॉरेंस के साथ लड़ाई पर गोल्डी बराड़ ने कहा कि दोनों के बीच पुरानी दोस्ती थी। अब उनके उसूल अलग हैं। बराड़ ने कहा कि अगर लॉरेंस उसे नुकसान पहुंचा सकता है तो वह भी उसका सामना करने के लिए तैयार है। दोस्तों के बीच दुश्मनी होने पर भी बात आमने-सामने होनी चाहिए। लॉरेंस जेल में है, घड़े की मछली है। अपने सर्वाइवल के लिए जो करना चाहता है, करे। उसकी अपनी स्ट्रेटजी है। वह मुझे मार सकता है। मैं भी जब चाहे किसी को भी मार सकता हूं। वहीं, गोल्डी ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत पर भी स्थिति साफ की है। उसने डल्ला से कहा कि तुम्हारे ग्रुप को पता था कि सिद्धू समझौते व राजीनामे के लिए हाथ-पैर मार रहा है। सिद्धू ने मुझे मैसेज जरूर भेजे थे। 3 करोड़ रुपए तक ऑफर किए थे। हालांकि, हमने साफ इनकार कर दिया। तुमने उसे अपने गैंग में ऐसा फंसाया कि वह निकल ही नहीं पाया। पढ़िए, क्या-क्या बोला गोल्डी बराड़ अर्श डल्ला ने गोल्डी के आरोपों को गलत बताया था इससे पहले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया था। गोल्डी बराड़ ने आतंकी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से कहा था कि निज्जर को इसलिए टारगेट किया गया, क्योंकि उसके भाई गुरलाल की हत्या के बाद सुक्खा दुन्नेके और अर्श डल्ला जैसे लोग निज्जर की कोठी में रहते रहे थे। निज्जर ने उन्हें कत्ल के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया। डल्ला बोला- सुक्खा कभी निज्जर से नहीं मिला गैंगस्टर डल्ला ने कहा कि गोल्डी बराड़ कहता है कि भाई निज्जर के घर सुक्खा और अर्श डल्ला रहते रहे। जबकि, सुक्खा दुन्नेके कभी निज्जर से नहीं मिला। इस बात के लिए मैं गुरु घर पर चलने के लिए तैयार हूं। मर्डर वाले दिन मैं निज्जर के साथ नहीं था। डल्ला ने गोल्डी बराड़ को आगे कहा- तू हर एक को अपने भाई वाले मर्डर से मत जोड़ा कर। तेरा भाई 2021 में मरा और 2022 में हमें गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके मिला। न तो तेरे भाई के मर्डर में मैं शामिल था, न सुक्खा दुन्नेके और न सिद्धू। जिन्होंने मर्डर किया, उनका तू कुछ नहीं बिगाड़ पाया। डल्ला ने यह भी दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला को किसी तरह का झगड़ा न होने की बात से भरोसे में लेकर गद्दारी से मारा गया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… निज्जर हत्याकांड में 2 पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने:अर्श डल्ला बोला- गोल्डी बराड़ का दावा झूठा, इसने सिद्धू मूसेवाला को झूठ बोलकर मारा कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने हो गए हैं। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निज्जर की हत्या के दावे को लेकर अब दूसरा गैंगस्टर अर्श डल्ला सामने आया है। डल्ला ने गोल्डी बराड़ के आरोपों को गलत करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

हाथ में तिरंगा था, तभी पैलेट गन चली:साहिल बोला- होश आया तो अस्पताल में था; शरीर में अब भी छर्रे, आंख से नहीं दिख रहा

Next

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बरामद; पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए

हाल की खबरें

  • NEET-UG छात्रों ने जांच कमेटी बदलने की मांग की:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कमेटी सीधी निगरानी में काम करेगी, याचिका पर अगले हफ्ते विचार
  • फ्रांस में 117kmph की रफ्तार से टॉरनेडो आया:41 लोग घायल, 300 घरों को नुकसान, छतें उड़ीं; ट्रेन-सड़क और हवाई सेवाओं पर भी असर
  • राहुल-खड़गे ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया:मोदी को पत्र लिखा- मौजूदा प्रश्नावली बदलने की मांग, पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं होने पर आपत्ति
  • खडगे-राहुल ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया:मोदी को पत्र लिखकर कहा- जनगणना की मौजूदा प्रश्नावली रद्द करनी चाहिए
  • नितिन गडकरी बोले- अब ज्यादा काम नहीं कर सकता:नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए; नागपुर के कार्यक्रम में बयान दिया

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme