Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों ने दानपेटियां तोड़ीं, VIDEO:बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे, 4 सुरक्षाकर्मी घायल; 30 लोगों के खिलाफ FIR

By देश | दैनिक भास्कर
August 26, 2026 2 Min Read
Comments Off on महाकाल मंदिर में कांवड़ियों ने दानपेटियां तोड़ीं, VIDEO:बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे, 4 सुरक्षाकर्मी घायल; 30 लोगों के खिलाफ FIR
उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। नंदी हॉल में प्रवेश की मांग कर रहे कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। रोकने के दौरान मंदिर के 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें से 2 को पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 दर्शनार्थी कांवड़ लेकर पहुंचे थे। सभी ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। दर्शन के दौरान इनमें से कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन वे नहीं माने और विवाद बढ़ गया। विवाद के बीच मंदिर के गार्ड और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उत्पात मचाने वालों को पकड़कर महाकाल थाने भेजा। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। महाकाल परिसर में हंगामे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बैरिकेडिंग कूदकर अंदर चले गए कांवड़िए पहली बैरिकेडिंग से आगे पहुंचने के बाद नंदी हॉल की ओर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद एक के बाद एक कांवड़िए बैरिकेडिंग कूदकर अंदर जाने लगे। उन्हें रोकने के दौरान बैरिकेड्स गिरने से कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई। दान पेटियां हटाने और गर्भगृह में प्रवेश की कोशिश का आरोप महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, कुछ उपद्रवी व्यक्तियों ने मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थात्मक अवरोधों को नुकसान पहुंचाने के साथ दान पेटियों को इधर-उधर करने और अनधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश करने का भी प्रयास किया गया। समिति ने बताया कि घटना में शामिल संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… 1. उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालात; धीरेंद्र शास्त्री बोले- धार्मिक स्थानों पर VIP एंट्री बंद हो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जा रहा है कि यहां करंट फैलने की अफवाह उड़ी थी। इसके चलते लोग बैरिकेड्स हटाकर भागने लगे। इस कोशिश में कुछ लोग दूसरों के ऊपर गिर गए। पढ़ें पूरी खबर... 2. दैनिक भास्कर महाकाल दर्शन गाइड क्या आप भी सावन महीने में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जाने का प्लान कर रहे हैं, तो दैनिक भास्कर की इस 'महाकाल दर्शन ई-गाइड' में आपको मिलेगी पूरी जानकारी। इस गाइड में सभी काम की सूचनाएं एक जगह संकलित की गई हैं। पढ़ें पूरी खबर..
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट:AC भी खराब, गर्मी से यात्रियों का हाल बेहाल; पैंफलेट से हवा करना पड़ी

Next

नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर:तिब्बत में 5 मंजिला इमारत गिराती हुई नेपाल में घुसी, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट डूबा; देखें सैलाब के 12 फोटो-वीडियो

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme