Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

हिमाचल में एडमिशन फॉर्म से कास्ट कॉलम हटेगा:CM बोले-जातिगत भेदभाव होगा खत्म; योजनाओं में लाभ के लिए दे सकेंगे जानकारी

By देश | दैनिक भास्कर
August 26, 2026 2 Min Read
Comments Off on हिमाचल में एडमिशन फॉर्म से कास्ट कॉलम हटेगा:CM बोले-जातिगत भेदभाव होगा खत्म; योजनाओं में लाभ के लिए दे सकेंगे जानकारी
हिमाचल प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूल-कॉलेज के एडमिशन फॉर्म में जाति (कास्ट) का कॉलम नहीं होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इसके लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्री नर्सरी से कॉलेज तक यह व्यवस्था लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम समाज में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म करने और आपसी भाईचारा बढ़ाना के लिए उठाया गया है। एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटाना इसी दिशा में एक शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को किसी तरह की हीन भावना से बचाने में मदद मिलेगी। हालांकि, सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लोग अपनी जाति की जानकारी दे सकेंगे, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो। SC समुदाय के कल्याण के लिए योजनाओं पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति समुदाय की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार सौर योजना के तहत 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की परियोजनाएं लगाने के लिए सरकार जनजातीय क्षेत्रों में 5 प्रतिशत और अन्य क्षेत्रों में 4 प्रतिशत अनुदान दे रही है। मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई न छूटने देना है। अति निर्धन परिवारों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली का प्रावधान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अति निर्धन परिवारों के लिए ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और परिवार की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान है। 8.41 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने बताया कि प्रदेश में 8,41,917 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। वृद्ध पुरुषों को 1,000 रुपए, जबकि महिलाओं, दिव्यांगजनों, विधवाओं और परित्यक्ता/एकल महिलाओं को 1,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले नागरिकों को 1,700 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

बेंगलुरु एयरपोर्ट- यात्री के मुंह से मिले सोने के कैप्सूल:अगरतला में 4 बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाए, CISF ने एक भारतीय हैंडलर को भी पकड़ा

Next

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:राखी पर मोबाइल में होगी टूं-टूं; लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO वायरल; चीनी का लंगर लगाया; ऑनलाइन गेम ने राजस्थान पहुंचाया

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme