Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा:ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे

By देश | दैनिक भास्कर
August 28, 2026 2 Min Read
Comments Off on कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा:ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे
कर्नाटक में कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। वह दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हट चुके हैं। उन पर वाल्मिकी स्कैम को लेकर दबाव बन रहा था। यह मामला 89 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़ा है। नागेंद्र अगस्त की शुरुआत में ही कैबिनेट में दोबारा शामिल हुए थे, जब डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद संभाला था। इससे पहले 2024 में वह सिद्धारमैया की सरकार में मंत्री थे। मामला 2024 से जुड़ा, एक अफसर ने सुसाइड कर लिया था मामला कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित 89 करोड़ रुपये की अनियमितताओं से जुड़ा है। मई 2024 में निगम के अकाउंट्स ऑफिसर पी. चंद्रशेखरन ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक नोट में फंड के अनधिकृत ट्रांसफर का आरोप लगाया था। जांच में निगम के बैंक खातों से बड़ी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात सामने आई थी। नागेंद्र उस समय सिद्धारमैया सरकार में जनजातीय कल्याण मंत्री थे। विवाद के बाद उन्होंने जून 2024 में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अब डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद 3 अगस्त को उन्हें फिर कैबिनेट में शामिल किया गया था। BJP-JDS लगातार इस्तीफे की मांग कर रहे थे वाल्मीकि निगम मामले को लेकर नागेंद्र और कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया था। BJP और JDS ने मंत्रिमंडल में नागेंद्र की दोबारा एंट्री के बाद से ही उनके इस्तीफे की मांग की थी। विपक्ष का आरोप है कि सरकारी निगम के फंड के कथित डायवर्जन से नागेंद्र का संबंध था। हालिया मानसून सत्र के दौरान दोनों दलों ने विधानसभा के अंदर और बाहर कई प्रदर्शन किए। हंगामे के कारण सत्र तीन दिन पहले ही खत्म कर दिया गया और 24 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। BJP और JDS ने 1 से 10 सितंबर तक रायचूर से बल्लारी तक पदयात्रा निकालने का भी ऐलान किया है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में पूरा वंदेमातरम नहीं गाया जाएगा: सीएम शिवकुमार बोले- हम पार्टी के फैसले के साथ मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, 'कर्नाटक के सरकारी कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम के सिर्फ शुरुआती दो पैरा ही गाए जाएंगे।' उन्होंने इंडिया टुडे के कार्यक्रम में बताया कि 15 अगस्त के कार्यक्रम में उनकी जानकारी के बिना पूरा वंदे मातरम गाया गया था। यह भी कहा कि वे अपनी पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। पार्टी के फैसले पर कायम रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:लेडी इन्फ्लुएंसर की हत्या; अकाली+BJP गठजोड़ का ऐलान अगले महीने; केंद्रीय मंत्री ने गोल्डन टेंपल में बर्तन मांजे

Next

भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे:बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme