एयर इंडिया प्लेन की अहमदाबाद में इमर्जेंसी लैंडिंग:टिशू पेपर पर बम धमाके का मैसेज मिला, पैसेंजर्स के सुरक्षित निकाला गया
बम की धमकी मिलने के बाद एयर इंडिया की एक फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया था। विमान में बम होने की धमकी एक टिश्यू पेपर पर लिखी हुई मिली थी। विमान ने सफलतापूर्वक आपातकालीन लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना से हवाई अड्डे परिसर में भारी अफरा-तफरी और हाई अलर्ट की स्थिति पैदा हो गई।