Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

चारधाम यात्रा में अगस्त में 2.31 लाख यात्री पहुंचे:4 साल में सबसे ज्यादा; बद्रीनाथ में सबसे ज्यादा 1.25 लाख श्रद्धालु आए

By देश | दैनिक भास्कर
September 1, 2026 2 Min Read
Comments Off on चारधाम यात्रा में अगस्त में 2.31 लाख यात्री पहुंचे:4 साल में सबसे ज्यादा; बद्रीनाथ में सबसे ज्यादा 1.25 लाख श्रद्धालु आए
उत्तराखंड में अगस्त माह में बारिश भूस्खलन के बीच चारधाम यात्रा की रफ्तार ने नया रिकार्ड बनाया है। बीते चार वर्ष में यह पहला मौका है जब अगस्त में चारधाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। इस साल बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में कुल 2,31,518 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बद्रीनाथ धाम में सबसे ज्यादा 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तीन साल बाद केदारनाथ में भी इस अगस्त में सबसे ज्यादा शिव भक्त पहुंचे। कोरोनाकाल के बाद अगस्त 2022 में चारधाम में 2 लाख 67 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। इस साल 19 अप्रैल से शुरू उत्तराखंड चारधाम यात्रा की रफ्तार जुलाई में सुस्त रही, लेकिन अगस्त में तेज बारिश, बंद हाईवे और कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाओं के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या का रिकॉर्ड बना। चारधाम यात्रा में बीते साल की तुलना में इस बार अगस्त माह में 93,680 और 2024 के मुकाबले 1,18,502 यात्री ज्यादा पहुंचे। हेमकुंड साहिब में भी बीते माह रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड में सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब में अगस्त 2026 में रिकार्ड 67863 श्रद्धालु पहुंचे। 1 जून से शुरू हुई यात्रा में अभी तक 2.89 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। बीते वर्ष पूरे सीजन में 2 लाख 74 हजार श्रद्धालु आए थे। 40 दिन पहले ही रिकॉर्ड टूट गया है। चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होगा। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, मानसून कमजोर होने के बाद मौसम हेलिकॉप्टर उड़ानों के लिए सुरक्षित रहने की उम्मीद है। यह फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लिया गया है। हेलिकॉप्टर सेवा की सुरक्षा के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, AAI और DGCA के साथ तालमेल किया जा रहा है। सहस्रधारा हेलीपोर्ट और सीतापुर में ATC व्यवस्था की गई है। बद्रीनाथ में जल्द ATC बनाने की योजना है, जबकि केदारनाथ में 2027 की यात्रा से पहले ATC स्थापित किया जाएगा। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… चारधाम यात्रा 2026- पहले हफ्ते में 3 लाख यात्री पहुंचे, केदारनाथ में 1.56 लाख पार, 24 लाख रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने इस साल शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले ही सप्ताह में श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि कुल पंजीकरण करीब 24 लाख तक जा पहुंचा है। आस्था के इस बढ़ते सैलाब के बीच सरकार का दावा है कि व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त और नियंत्रण में हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

भास्कर अपडेट्स:यूक्रेन पर रूसी हमले में भारतीय समेत 12 की मौत, अब तक रूसी सेना में भर्ती 51 भारतीयों की जान गई

Next

चारधाम यात्रा में अगस्त में 2.31 लाख यात्री पहुंचे:4 साल में सबसे ज्यादा; बद्रीनाथ में सबसे ज्यादा 1.25 लाख श्रद्धालु आए

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme