Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया:इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट की, लिखा- यह फैसला बेहद मुश्किल और दर्दनाक

By poltix_INS_admin
September 1, 2026 3 Min Read
Comments Off on मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया:इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट की, लिखा- यह फैसला बेहद मुश्किल और दर्दनाक

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे नोट की तस्वीर के साथ संन्यास का ऐलान किया। 39 साल के मेसी ने बताया कि फाइनल के 2 दिन बाद 21 जुलाई को ही उन्होंने संन्यास का फैसला लिख लिया था। उनका आखिरी मैच वर्ल्ड कप फाइनल था, जिसमें अर्जेंटीना को स्पेन से हार मिली थी। मेसी ने लिखा कि उनके पिता जॉर्ज मेसी की मौत के बाद उन्हें लगा कि अर्जेंटीना के लिए करियर खत्म करने का यही सही समय है।’ जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को सेंट्रल अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक अस्पताल में निधन हुआ था। वे 68 साल के थे। मेसी ने पोस्ट में क्या लिखा मेसी ने लिखा, ‘यह फैसला लेना तकलीफदेह था और आज भी दिल के अंदर तक दुख देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब समय आ गया है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ सालों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी।’ पिता के निधन के बाद कहा था- ज्यादा नहीं खेल पाऊंगा मेसी ने अपने पिता की मौत के बाद एक पोस्ट में लिखा था कि उन्हें इस बात को लेकर ‘काफी संदेह’ था कि वे ज्यादा समय तक अर्जेंटीना के लिए खेल पाएंगे या नहीं। उन्होंने स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में अपने प्रदर्शन को लेकर भी लिखा था, ‘मेरे पैर अब आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। इस बार मैंने अपनी शारीरिक सीमाओं से आगे जाने की कोशिश की, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका।’ फैंस और साथियों को शुक्रिया कहा मेसी ने अर्जेंटीना के फैंस को पिछले 20 साल के प्यार के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ‘मुझे मैदान से आपकी आवाज सुनना बहुत याद आएगा। अब मैं आप ही में से एक रहूंगा और बाहर से टीम का समर्थन करूंगा, अच्छे समय में भी और बुरे समय में भी, खासकर बुरे समय में।’ मेसी ने अपने परिवार को साथ देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सफर बहुत खूबसूरत और मुश्किल रहा। मेसी ने हर कोच, साथी खिलाड़ी और अधिकारी को भी धन्यवाद दिया, जिनके साथ उन्होंने यह सफर तय किया। उन्होंने लिखा कि वे अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल लेकर जा रहे हैं। मेसी ने कहा, ‘मैं इस शांति और गर्व के साथ जा रहा हूं कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको वे पल दिए, जिनका हमने कभी सिर्फ सपना देखा था। आप सभी के साथ यह अनुभव जीना शानदार रहा। मैं आपसे प्यार करता हूं।’ उन्होंने अंत में लिखा, “मुझे अर्जेंटीनियन बनाने के लिए धन्यवाद, भगवान! लेट्स गो, अर्जेंटीना!’ अर्जेंटीना को 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया मेसी अपने देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था। वे टीम के लिए 6 वर्ल्ड कप खेले चुके हैं। मेसी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना तीसरा वर्ल्ड कप जीता था और 36 साल का सूखा खत्म किया। मेसी ने 2021 कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना का 28 साल का ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था। क्लब फुटबॉल में इंटर मियामी से खेलते हैं मेसी —————————————— मेसी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मेसी इवेंट के 33 हजार दर्शकों का पैसा लौटेगा; बंगाल CM बोले- स्पोर्ट्स बजट से होगा रिफंड पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में पहुंचे करीब 33 हजार दर्शकों को टिकट का पैसा लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भुगतान राज्य के स्पोर्ट्स बजट से किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से बाहर:जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए नहीं चुने गए; जोएल डेविस को मौका, स्टार्क-कमिंस की वापसी

Next

मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें:वैश्विक संकट में भारत ने 7.8% आर्थिक वृद्धि की, यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme