यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसवाले सस्पेंड:11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में, फैक्ट्री मालिक एनकाउंटर में अरेस्ट
यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मामले में लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार तड़के फैक्ट्री मालिक नौशाद को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों का थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम शुरू होगा। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं। सोमवार रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए- ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट… पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…