Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नहीं मिलेगा स्टेडियम:इंदौर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया; यहीं विधायक पुत्र कर चुका यूथ वॉक

By देश | दैनिक भास्कर
September 2, 2026 3 Min Read
Comments Off on राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नहीं मिलेगा स्टेडियम:इंदौर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया; यहीं विधायक पुत्र कर चुका यूथ वॉक
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस इसे 8 सितंबर से 12 सितंबर तक नेहरू स्टेडियम में आयोजित करना चाहती थी। लेकिन नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इसकी परमिशन नहीं दी। सिंघल ने कांग्रेसियों के आवेदन पर कहा- नेहरू स्टेडियम का इस्तेमाल खेल गतिविधियों, गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के लिए ही किया जाता है। इसके इस्तेमाल को लेकर हाईकोर्ट का आदेश है। सिंघल ने कहा- छात्रों की गूंज जैसे कार्यक्रम के मामले में निगम के क्या नियम-संविधान हैं और कोर्ट का क्या आदेश है, अध्ययन करने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। कोर्ट का नाम लिया, आदेश के बारे में नहीं दी जानकारी उधर, हाईकोर्ट के जिस आदेश का हवाला दिया गया, उसके बारे में कोई भी जानकारी निगम की तरफ से नहीं दी गई है। खास बात यह है कि जिस स्टेडियम में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है, उसी स्टेडियम में 8 फरवरी 2026 को भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नशे के खिलाफ यूथ वॉक 2026 हो चुका है। इसी स्टेडियम में 10 नवंबर 2024 को करीब 5 हजार महिलाओं और बालिकाओं ने सामूहिक तलवारबाजी का प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की थी। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। कमिश्नर बोले- पहले कौन से आयोजन हुए, जानकारी नहीं इस बारे में सवाल करने पर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने दैनिक भास्कर से कहा- पहले स्टेडियम में कौन से आयोजन हुए हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। हमने न तो अभी परमिशन दी है और न ही रिजेक्ट की है। उन्होंने कहा- हाईकोर्ट के आदेश के तहत स्टेडियम खेल गतिविधियों और राज्यस्तरीय सरकारी कार्यक्रम के लिए है। इसके पहले भी परमिशन को लेकर ऐसे मामले उठे हैं, उनका अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। महापौर ने कहा- हाईकोर्ट से परमिशन ले सकती है कांग्रेस वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा- लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के कारण नगर निगम परमिशन नहीं दे सकता है। कांग्रेस नेहरू स्टेडियम में ही कार्यक्रम करना चाहती है, तो वह हाईकोर्ट में याचिका लगाकर विशेष परमिशन ले सकती है। भार्गव ने कहा- छात्रों की गूंज देशभर में झूठ की गूंज बनकर उभर रही है। कांग्रेस इंदौर में भी कार्यक्रम करना चाहती है तो वह स्वतंत्र है। कांग्रेस ने कहा- निगम का चेहरा सामने आया उधर, कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने कहा- जिस नेहरू स्टेडियम में ‘छात्रों की गूंज’ के लिए इंदौर नगर निगम परमिशन नहीं दे रहा है, उसी में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नशे के खिलाफ यूथ वॉक 2026 जैसा बड़ा आयोजन हो चुका है। नायक ने कहा- नेहरू स्टेडियम विधायक के बेटे को कार्यक्रम के लिए दिया जा सकता है, लेकिन लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता, जो संवैधानिक पद पर हैं, उनको नहीं दिया जा सकता। भेदभाव भरे इस फैसले ने इंदौर नगर निगम का चेहरा सामने ला दिया है। एमपी के स्टूडेंट्स से संवाद करेंगे राहुल गांधी इंदौर में होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स से संवाद करेंगे। मंच पर किसी भी अन्य नेता को स्थान नहीं मिलेगा। बता दें कि नेहरू स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता करीब 50 हजार है। अब एक लाख युवाओं को जोड़ेगी कांग्रेस छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बुधवार को इंदौर के शुभ कारज गार्डन में कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह तो सामाजिक सारोकार का कार्यक्रम है। इसके लिए छात्रों और युवाओं में जोरदार उत्साह है। इससे भाजपा और उसकी सरकार डरी हुई है। वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे बोले- पहले इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्र और युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा था। अब जब कार्यक्रम की तैयारी के लिए हमें ज्यादा समय मिल रहा है तो हम यह चाहेंगे कि इसमें एक लाख छात्र और युवा भाग लें। ये खबर भी पढ़ें… केन-बेतवा प्रभावितों से मिले राहुल, बोले- संसद में उठाऊंगा मामला केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और प्रभावित परिवारों के न्यायपूर्ण मुआवजे तथा सम्मानजनक पुनर्वास की मांग करेंगे। पढे़ं पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पूर्व सैनिक को कर्नाटक डिप्टी सीएम से मिलने से रोका:आत्महत्या की कोशिश; दावा- सरकार ने 24 साल तक जमीन मिलने का वादा पूरा नहीं किया

Next

पुणे में दो भाइयों ने बीच सड़क माता-पिता को पीटा:राहगीरों ने बचाया, जमीन का सौदा करने की बात से नाराज थे बेटे

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme