Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

केरलम में लॉरी से टकराई कार, 8 की मौत:मृतकों में तमिलनाडु के इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स; गाड़ी काटकर निकाले गए शव

By देश | दैनिक भास्कर
September 5, 2026 3 Min Read
Comments Off on केरलम में लॉरी से टकराई कार, 8 की मौत:मृतकों में तमिलनाडु के इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स; गाड़ी काटकर निकाले गए शव
केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में कार सवार 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक तमिलनाडु के डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। कार गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर जा रही थी। इसी दौरान वह महाराष्ट्र नंबर की लॉरी के पीछे जा घुसी। हादसे में 6 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें फंसे छात्रों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल-बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया। हादसे की 3 तस्वीरें… डायवर्जन के पास खड़ी थी लॉरी एफआईआर के मुताबिक, निर्माण कार्य के चलते हाईवे पर बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। इसके बावजूद लॉरी सड़क के दाईं ओर खड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी और चालक डायवर्जन बैरिकेड को नहीं देख पाया। शुरुआती जांच में पुलिस ने हादसे के लिए लॉरी चालक की गलती बताई है। त्रिशूर ग्रामीण पुलिस प्रमुख मोहम्मद नदीमुद्दीन ने कहा कि हाईवे पर इस जगह लॉरी खड़ी करना गलत था। हाईवे अधिकारियों और निर्माण कंपनी ने पर्याप्त संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाए थे या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। मृतकों में डिंडीगुल के 5 छात्र पुलिस के मुताबिक, मृतकों में सूर्य, युवसंजित, जोशुआ, मुरली और जीवा डिंडीगुल के रहने वाले थे। संतोष और प्रसन्ना मदुरै के थे, जबकि विश्वा सलेम का रहने वाला था। पुलिस ने छात्रों के पास मिले पहचान पत्रों से उनके परिवारों से संपर्क किया। कुछ परिवारों को जानकारी नहीं थी कि उनके बच्चे केरल गए हैं। पोस्टमार्टम त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में किया गया। इसके बाद अस्पताल ने शवों को उनके गृह जिलों तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संतोष ने हाल ही में एक कार खरीदी थी, लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ था। इसलिए छात्रों ने किराए की कार ली थी। उनका कोच्चि घूमने का प्लान था। लॉरी चालक फरार, केस दर्ज कैपामंगलम पुलिस ने लॉरी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन मालिक की पहचान कर ली है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में हाईवे पुलिस की गश्त के लिए टीम तैनात है, लेकिन लॉरी चालक अक्सर वाहन खड़ा कर वहां से चले जाते हैं। मामले की जांच कोडुंगल्लूर के डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। पुलिस ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------------ यह खबरें भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर,7 की मौत:6 घायल; ऑटो में 15 यात्री सवार थे, गलत दिशा में मुड़ने से टक्कर आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें… तमिलनाडु में डॉग ने महिला को यौन उत्पीड़न से बचाया...VIDEO:मेंटली डिस्टर्ब थी, जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था युवक, पीछा कर भगाया तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक युवक ने सड़क किनारे बैठी मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश की। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पास मौजूद एक स्ट्रीट डॉग आरोपी पर झपट पड़ा और उसे दूर तक खदेड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

तमिलनाडु में फोन बैन होने से युवा मंदिरों से दूर:श्रद्धालु 20% तक घटे; 52 मंदिरों में 1 सितंबर से मोबाइल पर रोक

Next

यूपी में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाई:अखिलेश बोले- सच्चा हिंदू दूसरे धर्मों का अपमान नहीं करता; ओवैसी भी भड़के

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme