Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

रागिनी बोलीं- कैलाशजी…भाजपा को ‘घंटा’ फायदा होगा:कहा-बोलने से पहले गिरेबान में झांकिए; विजयवर्गीय बोले थे- राहुल के आने से हमें ही फायदा होगा

By देश | दैनिक भास्कर
September 5, 2026 3 Min Read
Comments Off on रागिनी बोलीं- कैलाशजी…भाजपा को ‘घंटा’ फायदा होगा:कहा-बोलने से पहले गिरेबान में झांकिए; विजयवर्गीय बोले थे- राहुल के आने से हमें ही फायदा होगा
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का 'घंटा' वाला बयान फिर चर्चे में आ गया है। विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा था- राहुल गांधी के आने से भाजपा को ही फायदा होगा। इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- कैलाश विजयवर्गीय जी, मैं तो कहूंगी भाजपा को घंटा फायदा होगा। इंदौर में रागिनी नायक ने आगे कहा- विजयवर्गीय जो बोलते हैं, उनका खुद का ही मजाक बन जाता है। अगर वह यह कह रहे हैं कि राहुल गांधी के आने से भाजपा का ही फायदा होगा, तो कैलाश जी अपने गिरेबान में झांककर देखिए। बोलने से पहले थोड़ा सोचिए। अब तक तो आपको भागीरथपुरा कांड से सीख जाना चाहिए था। राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का इंदौर नेहरू स्टेडियम में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 12 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इसकी परमिशन नहीं दी। अनुमति नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम को 19 सितंबर तक बढ़ा दिया है। कमिश्नर सिंघल ने कांग्रेसियों के आवेदन पर कहा- नेहरू स्टेडियम का इस्तेमाल खेल गतिविधियों, गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के लिए ही किया जाता है। इसके इस्तेमाल को लेकर हाईकोर्ट का आदेश है। हालांकि, इसी स्टेडियम में 8 फरवरी 2026 को भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का नशे के खिलाफ यूथ वॉक 2026 हो चुका है। नायक ने कहा- छात्रों की आवाज के साथ खड़े रहेंगे राहुल गांधी इंदौर में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर नायक ने कहा- कांग्रेस और राहुल गांधी छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम के लिए अब तक 18 से 20 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यह संख्या लाखों तक पहुंच सकती है। भाजपा कार्यक्रम को रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन इससे छात्रों की भागीदारी और बढ़ेगी। पटवारी बोले- भाजपा और उसकी सरकार डरी हुई है मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह तो सामाजिक सारोकार का कार्यक्रम है। इसके लिए छात्रों और युवाओं में जोरदार उत्साह है। इससे भाजपा और उसकी सरकार डरी हुई है। वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे बोले- पहले इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्र और युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा था। अब कार्यक्रम की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल रहा है, इसलिए हम चाहेंगे कि इसमें एक लाख छात्र और युवा भाग लें। कांग्रेसी नेता बोले- भाजपा की बौखलाहट दिख रही राहुल गांधी के कार्यक्रम कैंसिल करने पर कांग्रेसी नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा सरकार की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। यही वजह है कि अब NSUI के छात्र नेताओं की आवाज दबाने के लिए प्रदेशभर में झूठी एफआईआर का खेल शुरू कर दिया गया है। अब पढ़िए कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान 2 महीने पहले इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था- यहां सड़क बन रही है। यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो। उन्होंने कहा था- हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। हमने कहा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। यही हमारी नीति रही है। आप हमें वोट दो या नहीं दो, हमारा काम जनता की सेवा करना है। जनता की सेवा करना उनका दायित्व है। राजनीतिक समर्थन मिले या न मिले, विकास कार्य जारी रहेंगे। ………………………………………… यह खबर भी पढ़ें 1. राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए नहीं मिलेगा स्टेडियम कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस इसे 8 सितंबर से 12 सितंबर तक नेहरू स्टेडियम में आयोजित करना चाहती थी। लेकिन नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने इसकी परमिशन नहीं दी। पढ़ें पूरी खबर… 2. मंत्री विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम हमें काफिर बोलते हैं मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा था- यहां सड़क बन रही है। यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पुंछ अटैक में शामिल पाकिस्तानी आतंकी ढेर:एयरफोर्स काफिले पर फायरिंग की थी, पहलगाम हमले के बाद तस्वीर सामने आई थी

Next

CJP-BJP में ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट पर विवाद:गौरव भाटिया ने माफी की मांग की; सौरव दास ने पोस्ट हटाकर पूछा- बयान से असहमत हैं तो बताएं

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme