Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

रुमेश पाथिरागे ने जीता डायमंड लीग फाइनल:89.04 मीटर जेवलिन थ्रो किया, श्रीलंका के पहले चैंपियन बने

By poltix_INS_admin
September 6, 2026 2 Min Read
Comments Off on रुमेश पाथिरागे ने जीता डायमंड लीग फाइनल:89.04 मीटर जेवलिन थ्रो किया, श्रीलंका के पहले चैंपियन बने

श्रीलंका के जेवलिन थ्रोअर रुमेश थारंगा पाथिरागे ने शनिवार को ब्रसेल्स के किंग बॉडॉइन स्टेडियम में डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीत लिया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 89.04 मीटर का थ्रो किया और लीग में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही रुमेश डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले श्रीलंका के पहले एथलीट बन गए। खराब और ठंडे मौसम के बावजूद उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे थ्रो में पलटा मुकाबला रुमेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहले प्रयास में 80.42 मीटर और दूसरे प्रयास में 79.73 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पूर्व ओलिंपिक चैंपियन केशॉर्न वालकोट ने 83.99 मीटर के थ्रो के साथ बढ़त बना ली। पोलैंड के डेविड वेगनर ने तीसरे राउंड में 87.47 मीटर का थ्रो करके बढ़त हासिल कर ली। इसके तुरंत बाद रुमेश ने तीसरे प्रयास में 89.04 मीटर का थ्रो किया और वेगनर को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए। 87.47 मीटर के थ्रो के साथ वेगनर दूसरे रुमेश ने तीसरे थ्रो के बाद भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने चौथे प्रयास में 85.96 मीटर और पांचवें में 85.76 मीटर का थ्रो किया। उनका छठा और आखिरी प्रयास फाउल रहा। डेविड वेगनर 87.47 मीटर के साथ दूसरे और केशॉर्न वालकोट 83.99 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 83.70 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे। ठंड की वजह से इससे बड़ा थ्रो नहीं कर सका: रुमेश खिताब जीतने के बाद रुमेश ने कहा कि श्रीलंका जैसे छोटे देश से आकर इतने बड़े मीट में जीत हासिल करना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मौसम काफी कठिन और ठंडा था, इसलिए वह इससे बड़ा थ्रो नहीं कर सके। ज्यूरिख में बनाया था 92.07 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड रुमेश ने ब्रसेल्स में खिताब जीतने से पहले ज्यूरिख डायमंड लीग में 92.07 मीटर का थ्रो करके श्रीलंका का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इस सीजन में वह लगातार शानदार फॉर्म में रहे हैं और कई बार 88 मीटर से अधिक के थ्रो कर चुके हैं। रुमेश ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल भी जीता था। ब्रसेल्स की जीत उनके 2026 सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गई है। ————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने विमेंस टी-20 में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया:शेफाली 3 हजार रन बनाने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी; हरमनप्रीत ने बतौर कप्तान 150वां मैच खेला भारत ने विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल में उसका सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा सबसे कम उम्र में 3 हजार टी-20 रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं, हरमनप्रीत कौर 150 टी-20 मैच में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

दुबई से सतना पहुंची पत्नी, पति को ढूंढ रही:बोली- बिना बताए भारत लौटे, अब नहीं मिल रहे; 12 साल छोटे युवक से की थी शादी

Next

US ओपन- टेलर फ्रिट्ज और अमांडा अनामिसिमोवा बाहर:मैच पॉइंट तक पहुंचकर हारीं मैडिसन कीज; श्रीराम बालाजी मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme