Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

UP की ‘₹40 वाली शराब’ ने 11 लोगों को मारा!:परिवार बोला- अपने बाल नोचे, पहचानना भूले, तड़प रहे थे; चिताएं देख रो पड़ा गांव

By देश | दैनिक भास्कर
September 6, 2026 3 Min Read
Comments Off on UP की ‘₹40 वाली शराब’ ने 11 लोगों को मारा!:परिवार बोला- अपने बाल नोचे, पहचानना भूले, तड़प रहे थे; चिताएं देख रो पड़ा गांव
चाचा अपने बाल नोंच रहे थे, माथा पीट रहे थे। आंखें धुंधला गई थीं। हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वे परिवार के लोगों को भी पहचान नहीं पा रहे थे, चाचा नीले पड़ गए थे… यह बोलते हुए करतार सिंह लोधी की भतीजी कीर्ति लोधी भावुक हो गईं। शनिवार शाम शराब पीकर घर लौटे करतार कुछ देर बाद उल्टियां करने लगे। हालत बिगड़ने पर परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घुघरा खुर्द निवासी कीर्ति ने बताया कि परिवार उन्हें पहले भी शराब पीने से मना करता था, लेकिन वे नहीं माने। करतार चार भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार खेती करता है और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार ने उन्हें तड़पते देखा। कीर्ति कहती हैं, “काश, वह शराब नहीं पीते। चाचा को हमने खो दिया।” शराब कांड में अब तक करीब 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बंडा थाने में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जबकि विनायक थाने में 5 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR की गई है। साथ ही 5 अधिकारी भी सस्पेंड किए गए हैं। रात करीब 8 बजे बिगड़ी थी तबीयत मृतक के चाचा सरदार सिंह लोधी ने बताया- रात करीब 8 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी। वह बार-बार बेहोश हो रहा था। बंडा अस्पताल से उसे सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह बताते-बताते सरदार सिंह भी फफक पड़े। शराब पीने के 20 मिनट बाद चक्कर, फिर उल्टियां नौराज निवासी कैलाश लोधी ने बताया- उसने शनिवार रात शराब पी थी। करीब 20 मिनट बाद चक्कर आने लगे। घर जाकर सो गया, लेकिन बाद में उल्टियां होने लगीं। गांव में जुझार सिंह के यहां से शराब खरीदी थी। शराब सागर गोल्ड ब्रांड की थी। क्वार्टर 90 रुपए में मिला था। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया। पहले इलाज कराया, सुबह फिर बिगड़ी हालत मृतक हरनाम राय के परिजन ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उल्टियां होने पर उसे बंडा अस्पताल लाया गया। बीपी नापा गया और इलाज के बाद परिवार उसे घर ले गया। रविवार सुबह करीब 6 बजे फिर हालत बिगड़ने लगी। उसे दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शराब पीने के बाद शरीर नीला पड़ा मृतक सुमेर सिंह दांगी के चचेरे भाई रामकुमार दांगी ने बताया- बमूरा भेड़ा में शराब बिकती है। सुमेर ने शराब पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका शरीर नीला पड़ गया था। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामकुमार के मुताबिक उसके साथ शराब पीने वाले अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ी और मौत हुई। नौराज में गली-गली बोतलें, ग्रामीणों ने बताए नाम नौराज के ग्रामीणों ने बताया- गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री होती रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की गलियों और आसपास शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं। उन्होंने जुझार सिंह सहित कुछ अन्य लोगों के शराब बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सागर गोल्ड शराब गांव में अलग-अलग रेट में बेची जाती थी। एक क्वार्टर प्लेन शराब 40 रुपए में, जबकि व्हिस्की 90 से 100 रुपए में बेची जाती थी। ग्रामीणों का दावा है कि ज्यादातर लोगों ने 40 रुपए वाला क्वार्टर ही खरीद कर पीया था। ललितपुर से शराब सप्लाई के सुराग सागर एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक, शुरुआती जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पता लगा रही है कि शराब की खेप कहां से चली, किसने खरीदी, किसके जरिए बंडा क्षेत्र तक पहुंची और गांवों में इसे किन लोगों ने बेचा। हालांकि, शराब की बोतल पर लगा लेबल एक अलग कड़ी सामने ला रहा है। लेबल पर निर्माता कंपनी DCR Distillery Pvt. Ltd. का पता ग्राम महोर, जिला सागर दर्ज है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब वास्तव में ललितपुर से आई थी या सागर में ही इसकी बॉटलिंग हुई थी। ……………………………………….. यह खबर भी पढ़ें MP में जहरीली शराब से 2 दिन में 11 मौतें मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 की मौत शनिवार देर रात हुई। फिलहाल 25 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 17 सागर जिला अस्पताल, 7 बंडा सिविल अस्पताल और 1 मरीज एम्स भोपाल में भर्ती है, जिसे एयरलिफ्ट कर ले जाया गया। कई मरीजों के शरीर नीले पड़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

बाय-बाय, पापा कहकर चिनाब नदी में छलांग लगाई:बेटी ने फोन पर कहा- दिल कह रहा है कि मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए

Next

दिल्ली हादसा, राहुल बोले– स्टूडेंट्स के लिए अच्छे हॉस्टल नहीं:छात्र पीजी में रहने को मजबूर; मोदी ने घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना की

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme