Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग:रिजल्ट 9 अक्टूबर को; बंगाल की 2 विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट शामिल

By देश | दैनिक भास्कर
September 7, 2026 2 Min Read
Comments Off on 4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग:रिजल्ट 9 अक्टूबर को; बंगाल की 2 विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट शामिल
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। कमीशन के मुताबिक, चुनाव की औपचारिक गजट अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 19 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। वोटिंग 6 अक्टूबर, मंगलवार को होगी। काउंटिंग 9 अक्टूबर, शुक्रवार को की जाएगी। ECI ने कहा है कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी। इन सीटों पर होंगे उपचुनाव उपचुनाव तमिलनाडु की मदुरांतकम (SC) और धारापुरम (SC) विधानसभा सीट, पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीट और असम की नागांव लोकसभा सीट पर होंगे। चुनाव से पहले ECI ने संबंधित सीटों की अंतिम मतदाता सूची जारी करने का शेड्यूल भी बताया था। असम की नागांव लोकसभा सीट की अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी विधानसभा सीट की सूची 14 फरवरी को प्रकाशित हुई। तमिलनाडु में मदुरांतकम (SC) और धारापुरम (SC) विधानसभा सीटों की अंतिम मतदाता सूची 23 फरवरी को जारी की गई। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों की सूची व्यापक पुनरीक्षण अभियानों के बाद 28 फरवरी को अंतिम रूप से जारी की गई। सांसदों और विधायकों के इस्तीफे से खाली हुईं सीटें इन सभी सीटों पर संबंधित मौजूदा सांसदों और विधायकों के इस्तीफे के बाद पद खाली हुए हैं। तमिलनाडु में मदुरांतकम (SC) सीट मरगाथम कुमारवेल और धारापुरम (SC) सीट पी सत्यबामा के इस्तीफे के बाद खाली हुई। पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई। पश्चिम बंगाल में रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर और नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई। असम की नागांव लोकसभा सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इन इस्तीफों के कारण ही संबंधित सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

भास्कर अपडेट्स:ठाणे में 17 साल का लड़का बिल्डिंग से कूदा, पसंदीदा इंस्टीट्यूट में एडमिशन न मिलने पर दुखी था, 12वीं में 95.7% मार्क्स थे

Next

4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग:रिजल्ट 9 अक्टूबर को; बंगाल की 2 विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट शामिल

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme