Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान:बावुमा कप्तान, मिलर-डी कॉक शामिल, रबाडा बाहर; 24 सितंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज

By poltix_INS_admin
September 8, 2026 2 Min Read
Comments Off on ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान:बावुमा कप्तान, मिलर-डी कॉक शामिल, रबाडा बाहर; 24 सितंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज

साउथ अफ्रीका ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा टीम की कमान संभालेंगे। टीम में डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक को भी शामिल किया गया है। दोनों फिलहाल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 14 सितंबर से होगी। कूट्जी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से कोई वनडे नहीं खेला कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, इसलिए वे इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जेराल्ड कूट्जी की टीम में वापसी हुई है। कूट्जी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद से कोई ODI नहीं खेला है। पिछले तीन साल में कूट्जी कई चोटों से जूझ चुके हैं। उन्होंने जून में साउथ अफ्रीका A की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेला था। हाल ही में वह बांग्लादेश A के खिलाफ भी मैदान पर उतरे। साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने टीम के बयान में कहा, जेराल्ड की टीम में वापसी देखकर अच्छा लगा। वे अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीकी टीम में छह तेज गेंदबाज कोएत्जी के साथ मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका और ओटनील बार्टमैन टीम के छह तेज गेंदबाजों के पैक का हिस्सा हैं। साउथ अफ्रीका ने दो स्पिनर्स केशव महाराज और ब्योर्न फोर्टुइन को चुना है। फोर्टुइन इस समय नामीबिया ट्राई-सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घोषित टीम में नामीबिया दौरे की मूल टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज टोनी डी जोरजी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की ODI टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, जेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स। ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम जैवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, पैट कमिंस (साउथ अफ्रीका सीरीज), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क (साउथ अफ्रीका सीरीज), एडम जम्पा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका आगे साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 15 वनडे सीरीज खेली गई हैं। इनमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। उसने 9 सीरीज जीती हैं।

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

कोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा:ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंटे में रेस्क्यू

Next

केविन पीटरसन इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के मेंटर बने:इसी महीने श्रीलंका सीरीज से जुड़ेंगे; वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक साथ रहेंगे

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme