Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

गौरव भाटिया का CJP नेताओं पर मानहानि केस:दीपके, रांका, दास से माफी और 2 करोड़ हर्जाने की मांग; ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट से जुड़ा विवाद

By देश | दैनिक भास्कर
September 8, 2026 2 Min Read
Comments Off on गौरव भाटिया का CJP नेताओं पर मानहानि केस:दीपके, रांका, दास से माफी और 2 करोड़ हर्जाने की मांग; ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट से जुड़ा विवाद
BJP नेता गौरव भाटिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का केस किया है। भाटिया ने मामले में 2 करोड़ रुपए के हर्जाने, माफी और विवादित पोस्ट को आगे शेयर करने पर रोक लगाने की भी मांग की है। दरअसल, सौरव दास ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें गौरव भाटिया के नाम से बयान था कि CJP एक्टिविस्ट नीशू आजाद के पिता पर हमले का आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज दिमागी नक्सल है। स्वतंत्र में जातिवाद का जहर है और BJP का उनसे कोई संबंध नहीं है। भाटिया ने इसे फर्जी बताते हुए दास को 24 घंटे के अंदर पोस्ट डिलीट करने और बिना शर्त माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया। दास ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया और कहा कि यह AI से बनाई गई थी। AI से बना ग्राफिक बताकर सफाई पोस्ट हटाने के बाद दास ने अपने X अकाउंट पर सफाई दी कि ग्राफिक AI से बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने भाटिया से पूछा कि क्या वे AI से बनाए गए इस बयान से असहमत हैं। दास ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के सहयोगी चिराग पासवान ने भी स्वतंत्र भारद्वाज से खुद को अलग कर FIR दर्ज कराई है। उन्होंने सवाल किया कि BJP में कोई इस मुद्दे पर कुछ क्यों नहीं कह रहा और क्या पार्टी ऐसे लोगों का समर्थन कर रही है। रांका पर पोस्ट आगे बढ़ाने का आरोप CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका पर आरोप है कि उन्होंने दास के अकाउंट से ग्राफिक को दोबारा पोस्ट कर विवादित पोस्ट को आगे बढ़ाया। रांका ने इसके साथ BJP नेताओं का मजाक उड़ाने वाला कैप्शन भी लिखा। स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़ा मामला क्या है यह मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले से जुड़ा है। CJP के प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार की किसी के साथ झड़प हुई थी। CJP का आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज और अन्य लोगों ने संजय कुमार पर हमला किया। भारद्वाज ने खुद दावा किया था कि उन्होंने आजाद के पिता की “खोपड़ी तोड़ दी”, लेकिन बाद में इस बयान से इनकार कर दिया।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

तमिलनाडु CM ‘जबड़े वाले इशारे’ को लेकर विवाद:DMK और सहयोगी CPM ने बॉडी-शेमिंग का आरोप लगाया, विजय बोले जानबूझकर नहीं किया

Next

जम्मू- 21 ठिकानों पर सेना की जगह CRPF तैनात होगी:2100 जवानों के साथ कोबरा टीम भी होगी; LoC पर सेना की तैनाती बढ़ाने की तैयारी

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme