गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत पर बड़ी क्रेन गिरी:11 मजदूर घायल; रेस्क्यू के लिए दूसरी क्रेन बुलाई गई
गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार को निर्माणाधीन इमारत पर अचानक एक बड़ी क्रेन गिर गई। क्रेन गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे और क्रेन के भारी हिस्सों के नीचे दब गए थे। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। मलबा हटाने के लिए एक और क्रेन बुलाई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की चार से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… कमिश्नर और डिप्टी CM घटनास्थल पहुंचे गांधीनगर नगर आयुक्त और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। अधिकारियों की निगरानी में बचाव कार्य जारी है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अवैध निर्माण वाली इमारतों पर बुलडोजर चलेगा, PG ढहने से 7 की मौत हुई थी, अबतक 5 अरेस्ट
दिल्ली के सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने MCD को अवैध PG हॉस्टलों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…