Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पोस्ट डिलीट करेंगे CJP नेता:दीपके, सौरव और रांका को समन; हाईकोर्ट बोला- दोबारा ऐसी पोस्ट आई तो मेटा-X हटाएंगे

By देश | दैनिक भास्कर
September 10, 2026 3 Min Read
Comments Off on भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पोस्ट डिलीट करेंगे CJP नेता:दीपके, सौरव और रांका को समन; हाईकोर्ट बोला- दोबारा ऐसी पोस्ट आई तो मेटा-X हटाएंगे
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने भाटिया के खिलाफ किए गए AI से बने विवादित पोस्ट हटाने पर सहमति जताई। दोनों पोस्ट 24 घंटे में हटाए जाएंगे। कोर्ट ने मामले में सौरव दास, आशुतोष रांका और CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को समन भी जारी किया है। साथ ही मेटा और X से कहा कि अगर भविष्य में ऐसे पोस्ट की हूबहू कॉपी दोबारा डाली जाती है और भाटिया शिकायत करते हैं, तो उसे हटाने पर कार्रवाई की जाए। क्या था फर्जी बयान वाला विवाद? मामला CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले से जुड़ा है। CJP का आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज और अन्य लोगों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में CJP ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ FIR और कार्रवाई की मांग की थी। इसी दौरान सौरव दास ने एक ग्राफिक शेयर किया। इसमें गौरव भाटिया की तस्वीर और नाम के साथ स्वतंत्र भारद्वाज को ‘दिमागी नक्सल’ बताए जाने समेत कई बातें लिखी थीं। भाटिया ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया और पोस्ट को फर्जी बताया। इसके बाद दास ने पोस्ट डिलीट कर दी और कहा कि ग्राफिक AI से बनाया गया था। आशुतोष रांका पर आरोप है कि उन्होंने दास के पोस्ट को दोबारा शेयर किया था। दिल्ली पुलिस ने 5 सितंबर को स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। कोर्ट बोला- बिना जांचे पोस्ट करना सही नहीं जस्टिस तुषार राव गेडेला ने सुनवाई के दौरान दास और रांका से पूछा कि क्या वे पोस्ट खुद हटाने को तैयार हैं। कोर्ट ने कहा कि विरोध करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन बिना जांचे इस तरह किसी पर हमला करना सही नहीं है। कोर्ट ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन उसे सही तरीके से रखना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर दोनों खुद पोस्ट हटाने को तैयार हैं तो फिलहाल अदालत को पोस्ट हटाने का आदेश देने की जरूरत नहीं है। दास के वकील बोले- पोस्ट पहले ही हटा दी सौरव दास के वकील ने बताया कि विवादित ट्वीट पहले ही डिलीट किया जा चुका है। इस पर कोर्ट ने कहा कि एक और पोस्ट भी शेयर की गई थी। इसके बाद दोनों नेताओं के वकीलों को उनसे बात कर बाकी पोस्ट हटाने के बारे में निर्देश लेने को कहा गया। बाद में दास और रांका ने भी पोस्ट हटाने पर सहमति जताई। कोर्ट ने दोनों को यह भी कहा कि वे युवा हैं और उनके सामने पढ़ाई और दूसरे काम हैं। ऐसे में उन्हें अपना समय मुकदमेबाजी में क्यों लगाना चाहिए। दीपके को पक्षकार बनाने पर कोर्ट ने सवाल किया सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मामले में पक्षकार बनाए जाने पर सवाल किया। कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ ऐसी कौन-सी पोस्ट या सामग्री है, जिसके आधार पर उन्हें केस में शामिल किया गया है। दीपके के वकील ने कहा कि उनके खिलाफ कोई विवादित ट्वीट नहीं है। कोर्ट ने भी कहा कि पहली नजर में दीपके के खिलाफ कोई पोस्ट सामने नहीं आई है। हालांकि, अदालत ने उन्हें भी समन जारी किया है। भाटिया बोले- तस्वीर के साथ फर्जी बयान लगाया गौरव भाटिया खुद कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीर के साथ फर्जी बयान लगाया गया और इसे ऐसे पेश किया गया, जैसे बयान उन्होंने ही दिया हो। ग्राफिक में एक न्यूज एजेंसी के लोगो का भी इस्तेमाल किया गया था। भाटिया ने कहा कि पोस्ट को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है और इससे उनकी छवि को नुकसान हुआ। उनकी याचिका के मुताबिक, विवादित पोस्ट को 1.32 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। भाटिया ने CJP नेताओं के खिलाफ ₹2 करोड़ के हर्जाने की मांग की थी। साथ ही ऐसी पोस्ट को दोबारा शेयर करने पर रोक लगाने की मांग की है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… स्वतंत्र भारद्वाज के वकील बोले- सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर से जुड़े मामले रद्द कर दिए, फिर FIR कैसे हुई दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर सुनवाई हुई। भारद्वाज के वकील ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर मामले से जुड़ी सारी FIR रद्द कर दी थीं, तो दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जाकर उसे गिरफ्तार करने की हिम्मत कैसे की। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

वैशाली में पुल का बीम लॉन्चर गिरा, 8 कर्मचारी घायल:लोग बोले- बोरियों में भरकर मजदूरों को हटाया गया; कंपनी के अधिकारी भाग गए

Next

भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पोस्ट डिलीट करेंगे CJP नेता:दीपके, सौरव और रांका को समन; हाईकोर्ट बोला- दोबारा ऐसी पोस्ट आई तो मेटा-X हटाएंगे

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme