Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

राहुल बोले- 19 को इंदौर में मिलूंगा, समस्याएं-चुनौतियां बताओ:‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1.50 लाख रजिस्ट्रेशन; अनुमति अब तक नहीं मिली

By देश | दैनिक भास्कर
September 10, 2026 2 Min Read
Comments Off on राहुल बोले- 19 को इंदौर में मिलूंगा, समस्याएं-चुनौतियां बताओ:‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1.50 लाख रजिस्ट्रेशन; अनुमति अब तक नहीं मिली
मध्यप्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए अब तक 1.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को छात्रों और युवाओं के नाम संदेश जारी कर उनसे अपनी समस्याएं, चुनौतियां और सुझाव साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे अलग-अलग शहरों में छात्रों से मिलकर उनकी चुनौतियां समझ रहे हैं। इसी मुहिम के तहत 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों के बीच रहेंगे। राहुल ने छात्रों से ऑनलाइन लिंक के जरिए अपनी बात बताने और वीडियो बनाकर समस्याएं साझा करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और सुझावों के जरिए मिलकर उम्मीद वापस लाने की कोशिश की जाएगी। यह लिखा राहुल ने अपनी पोस्ट में… कार्यक्रम की अनुमति अब तक अटकी कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच अनुमति का मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस पिछले 11 दिन से अनुमति के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और इंदौर विकास प्राधिकरण के स्तर पर आवेदन और प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस का कहना है कि अनुमति मिले या नहीं, कार्यक्रम होकर रहेगा। वहीं प्रशासन का कहना है कि अनुमति निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर दी जाएगी। आयोजन स्थल भी तय नहीं हो सका कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम के साथ रीजनल पार्क के सामने की जमीन का विकल्प रखा है। नेहरू स्टेडियम के लिए नगर निगम की ओर से अनुमति पहले ही खारिज की जा चुकी है। कांग्रेस ने स्टेडियम में पहले हुए बड़े आयोजनों का हवाला देते हुए सवाल उठाया है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति में दिक्कत क्यों आ रही है। कलेक्टर बोले- वैधानिक प्रक्रिया के तहत होगी कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की अनुमति के लिए वैधानिक प्रक्रिया निर्धारित है। उनके मुताबिक अनुमति के लिए पुलिस विभाग के पास आवेदन लगाया जाता है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस उसका नियमानुसार परीक्षण करेगी और प्रक्रिया के अनुसार ही अनुमति जारी की जाएगी। अनुमति का मुद्दा बना राजनीतिक बहस 19 सितंबर की तारीख नजदीक आने के साथ अनुमति का मामला कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस इसे बड़े युवा कार्यक्रम की अनुमति से जोड़कर देख रही है, जबकि भाजपा की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर बयानबाजी तेज है। अब आयोजन स्थल और पुलिस की अनुमति पर अंतिम निर्णय का इंतजार है। ये खबर भी पढ़ें… राजगढ़ में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी पर बैठक राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। बैठक में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने और युवाओं तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने पर चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ें
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

अमृता फडणवीस बोलीं- जारंगे मेरे भाई, घर आकर खाना खाएं:मराठा आंदोलन के बीच दिया न्योता; गरबा में मुस्लिमों की एंट्री का समर्थन कर चुकीं

Next

राहुल बोले- 19 को इंदौर में मिलूंगा, समस्याएं-चुनौतियां बताओ:‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1.50 लाख रजिस्ट्रेशन; अनुमति अब तक नहीं मिली

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme