Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

स्टालिन बोले-सीएम विजय रील से जनता को गुमराह कर रहे:सिनेमा की तरह चला रहे प्रशासन; जबड़े वाले विवाद पर स्टालिन ने जवाब दिया

By देश | दैनिक भास्कर
September 10, 2026 2 Min Read
Comments Off on स्टालिन बोले-सीएम विजय रील से जनता को गुमराह कर रहे:सिनेमा की तरह चला रहे प्रशासन; जबड़े वाले विवाद पर स्टालिन ने जवाब दिया
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि सीएम विजय ने विधानसभा को रील बनाने की जगह बना दिया है। जिस पुल को हमने बनाया, उस पर खड़े होकर फोटोशूट करते हैं और प्रशासन भी ऐसे चला रहे हैं, जैसे फिल्म की शूटिंग हो। उन्होंने आगे कहा कि अपनी नाकाम प्रशासन व्यवस्था को छिपाने के लिए आप इस तरह की अलग-अलग रील पोस्ट कर रहे हैं और पूरी पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो जारी कर ये बातें कहीं। दरअसल, विजय ने 7 सितंबर को विधानसभा में आपातकाल और मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट 1971 (MISA) के तहत हुई गिरफ्तारियों का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने हाथ को जबड़े के पास ले जाया था। डीएमके ने इस इशारे को स्टालिन के जबड़े की चोट से जोड़कर देखा था। स्टालिन बोले- विजय ने जो कहा वह सही है झूठ नहीं, 5 मुख्य बातें… जबड़े वाले विवाद पर CM विजय बोले- जानबूझकर नहीं किया विजय ने 8 सितंबर को हाथ से किए गए इशारे को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया था। विजय के इशारे को लेकर सरकार को बाहर से समर्थन दे रही CPM ने कहा कि इशारा पूर्व CM एमके स्टालिन की बॉडी-शेमिंग है। वहीं विपक्षी DMK ने आरोप लगाया कि विजय ने आपातकाल के दौरान गिरफ्तारियों का मजाक उड़ाया है। स्टालिन को आपातकाल के दौरान 1976 में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि पुलिस हिरासत में उन पर हमला हुआ था, जिससे उनका जबड़ा टूट गया था। एमके स्टालिन की 1976 की गिरफ्तारी और जबड़ा टूटना 1976 में इमरजेंसी के दौरान, एमके स्टालिन को MISA के तहत गिरफ्तार किया गया था। स्टालिन ने अपनी आत्मकथा में बताया कि चेन्नई सेंट्रल जेल में पुलिस हिरासत के दौरान उन्हें बेरहमी से पीटा गया था। इस कारण उनका जबड़ा टूट गया था। बॉडी-शेमिंग क्या है? बॉडी-शेमिंग का अर्थ किसी व्यक्ति के शारीरिक आकार, वजन, रंग या बनावट को लेकर नकारात्मक टिप्पणी करना या उसका मजाक उड़ाना है। यह एक प्रकार की हिंसा है जो व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है, जिससे उसे शर्मिंदगी, तनाव और हीन भावना महसूस हो सकती है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

बांग्लादेश से 8 मैचों से नहीं हारी भारतीय विमेंस टीम:एशिया कप सेमीफाइनल आज; शतक लगा चुकीं स्मृति पर नजरें

Next

अमृता फडणवीस बोलीं- जारंगे मेरे भाई, घर आकर खाना खाएं:मराठा आंदोलन के बीच दिया न्योता; गरबा में मुस्लिमों की एंट्री का समर्थन कर चुकीं

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme