Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

CJP टीम पहली बार पंजाब पहुंची:लुधियाना के 2 टॉप स्कूल देखे; गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले, मंत्री बैंस को दी ऑडिट रिपोर्ट

By देश | दैनिक भास्कर
September 10, 2026 3 Min Read
Comments Off on CJP टीम पहली बार पंजाब पहुंची:लुधियाना के 2 टॉप स्कूल देखे; गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले, मंत्री बैंस को दी ऑडिट रिपोर्ट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम गुरुवार को पहली बार पंजाब के स्कूलों में पहुंची। प्रवक्ता सौरव दास व उनकी टीम ने लुधियाना के 3 स्कूलों का दौरा किया। इसमें से 2 स्कूल लुधियाना के टॉप स्कूल हैं, जिनमें उन्हें कोई खामियां नहीं मिली। जबकि, एक स्कूल के टॉयलेट ठीक हालत में नहीं मिले। टीम को गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले। इस पूरी विजिट का एक वीडियो सौरव दास ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। इसमें बताया कि उन्होंने स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- सौरव, हमारी कमियों की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद। हम तुरंत उनका समाधान करेंगे। सौरव दास ने 3 स्कूलों का दौरा किया सौरव दास ने लुधियाना के सेक्टर-32 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा किया। सेक्टर-32 का स्कूल ऑफ एमिनेंस पंजाब के टॉप स्कूलों में से एक है। यह बिल्डिंग कांग्रेस के समय बनी और 2 साल पहले ही इंद्रापुरी स्कूल से बच्चों को इसमें शिफ्ट किया गया। वहीं, सरकारी प्राइमरी स्कूल जंड्याली पंजाब का सबसे पुराना स्मार्ट स्कूल है। स्कूल के टीचर नरिंदर सिंह ने अपने प्रयासों से करीब 12 साल पहले स्मार्ट स्कूल बनाया था। इसी स्कूल को मॉडल मानकर कैप्टन सरकार ने पंजाब में स्मार्ट स्कूल का कॉन्सेप्ट शुरू किया था। नरिंदर सिंह ने यह स्कूल कॉरपोरेट सेक्टर व अन्य लोगों की मदद से स्मार्ट बनाया था। सौरव दास व उनकी टीम ने तीसरा स्कूल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंड्याली का दौरा किया। इस स्कूल में टॉयलेट साफ-सुथरे नहीं मिले। यहां हाइजीन की कमी थी। लड़कियों के लिए पर्याप्त टॉयलेट नहीं मिले। लड़कियों के टॉयलेट में दरवाजे नहीं थे। उन्होंने बताया कि तीनों स्कूलों में क्लीनिंग स्टाफ नहीं है। CJP ने तीनों स्कूलों के सोशल ऑडिट में ये बातें कहीं… शिक्षामंत्री को दी तीनों स्कूलों की रिपोर्ट CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उन्होंने तीनों स्कूलों की सोशल ऑडिट रिपोर्ट शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को दी है। उन्होंने बताया कि मंत्री ने विश्वास दिलाया है कि स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा। CJP टीम के दौरे का पूरा वीडियो यहां देखें… CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया। CJP का सोशल मीडिया एकाउंट बनने के कुछ ही दिनों बाद इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स करोड़ों में पहुंच गए। यह संख्या भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर फॉलोअर्स से भी ज्यादा थी। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था इसके बाद CJP ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किए। मुख्य रूप से NEET-UG परीक्षा पेपर लीक विवाद को लेकर CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर और देश के अन्य शहरों में बड़े छात्र प्रदर्शनों का नेतृत्व किया, जिसके दबाव में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा तक देना पड़ा। अब CJP देश के अलग-अलग राज्यों के स्कूलों में जाकर उनकी स्थिति जांच रही है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… दावा-7 दिन में राघव चड्ढा का दिल्ली में वोट बना:AAP नेता ढांडा बोले- इतनी तेज तो बुलेट ट्रेन नहीं चलती, पंजाब को बदनाम क्यों किया? पंजाब से BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के वोट को लेकर सियासत गरमाई हुई है। गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने 26 अगस्त को वोट के लिए अप्लाई किया था और दो सितंबर को दिल्ली के राजिंदर नगर में उनका वोट बन गया था। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

कर्नाटक में वंदे मातरम के दो पैरा ही गाए जाएंगे:राष्ट्रपति और राज्यपाल की मौजूदगी वाले इवेंट अपवाद; कांग्रेस ने भी दो पैरा ही तय किए थे

Next

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें:कल चक्काजाम का ऐलान; DA पर HC की फटकार; मंत्री के पिता-जीजा का निधन; बाप ने बेटे से चोरी कराई

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme