Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

कारगिल हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला:पार्किंग पर झगड़ा, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन की कोहनी फ्रैक्चर; होटल में डिनर को गए थे

By देश | दैनिक भास्कर
September 14, 2026 3 Min Read
Comments Off on कारगिल हीरो पर गुरुग्राम में जानलेवा हमला:पार्किंग पर झगड़ा, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन की कोहनी फ्रैक्चर; होटल में डिनर को गए थे
गुरुग्राम में कारगिल युद्ध के योद्धा रहे रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मैग्नम ग्लोबल पार्क के पार्किंग अटेंडेंट ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और कोहनी में फ्रैक्चर हुआ। गुप्ता ने इस मामले में सेक्टर 65 थाने में शिकायत दी है। जिसमें कहा कि अटेंडेंट ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस पर मदद नहीं करने और अस्पताल पर गलत MLC रिपोर्ट देने का भी आरोप लगाया है। पूरा मामला गाड़ी के पार्किंग विवाद से जुड़ा है। एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन गोंजो रेस्टोरेंट में परिवार के साथ डिनर के लिए गए थे। वहां उनकी गाड़ी पार्क करने के लिए मल्टी लेवल पार्किंग में लगातार चक्कर कटवाए। उसके बाद पार्किंग कराने से मना कर दिया। उल्लेखनीय है कि गुप्ता ने साल 1999 के ऐतिहासिक कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में भाग लिया था। जानिये…ग्रुप कैप्टन ने घटना को लेकर क्या बताया आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस अमित गुप्ता के मुताबिक, मौके पर सुरक्षा गार्ड और पार्किंग स्टाफ मौजूद था, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर भी फोन किया। उनका आरोप है कि करीब आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान रेस्टोरेंट के एक शेफ ने बीच-बचाव किया। इससे उनकी जान बच सकी। कोहनी की हड्डी में प्लेट डालकर सर्जरी हमले में गुप्ता के सिर और कोहनी में गंभीर चोट आई। उन्हें एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी सर्जरी की गई। कोहनी की हड्डी को प्लेट के जरिए जोड़ा गया। गुप्ता का कहना है कि हमला अचानक हुआ था। उन्हें बचाव का मौका तक नहीं मिला। अस्पताल की MLC रिपोर्ट पर भी सवाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने गलत MLC रिपोर्ट तैयार की। उनका कहना है कि रिपोर्ट में सिर से खून निकलने और कोहनी की चोट का जिक्र ही नहीं है। उन्हें पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिल रही। गुप्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हत्या के प्रयास और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज करने की मांग की है। FIR दर्ज, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान गुरुग्राम पुलिस की पीआर टीम के मुताबिक सेक्टर-65 के थाने में शिकायत के बात पुलिस ने पीड़ित तक पहुंची। पुलिस ने रविवार देर शाम एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हालांकि पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। क्या है ऑपरेशन सफेद सागर? 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ चलाया था। इसका उद्देश्य कारगिल सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय ठिकानों से खदेड़ना था। अमित कुमार गुप्ता इसी ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की टीम का हिस्सा रहे थे। अगस्त में रिलीज हुई एक नेटफ्लिक्स सीरीज में भी इस साहसिक हवाई ऑपरेशन को श्रद्धांजलि दी गई है। ------------------------ यह भी पढ़िए… गुरुग्राम-लेडी स्पोर्ट्स बाइक राइडर को कार ड्राइवर ने उड़ाया, VIDEO:100 मीटर घसीटती गई; पहले रुकने का इशारा किया, नहीं रुकी तो ओवरटेक कर टक्कर मारी गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर वीकेंड राइड के दौरान लेडी स्पोर्ट्स बाइक राइडर को कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। लेडी बाइक राइडर सिया के मुताबिक, युवकों ने पहले कार से इशारा कर उसे रुकने को कहा। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

सेना की रिपोर्ट- LAC पर चीन ने सैनिक घटाए:जम्मू-कश्मीर में 12 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए; LoC पर सीजफायर उल्लंघन 2 से बढ़कर 163 हुए

Next

ऑपरेशन सिंदूर में 314km दूर पाकिस्तानी सर्विलांस विमान गिराया:S-400 डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया; रक्षा मंत्रालय बोला- दूरी दुश्मन को बचा नहीं सकती

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme