Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

शोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया…VIDEO:काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी

By देश | दैनिक भास्कर
September 15, 2026 3 Min Read
Comments Off on शोरूम से 14 करोड़ का सोना, 15 लाख कैश चुराया…VIDEO:काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी
मथुरा में ज्वेलरी शॉप से 7 घंटे में 10.50 किलो सोना और 15 लाख की नकदी चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। सोने की कीमत 14 करोड़ बताई गई है। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाला कारोबारी का पूर्व कर्मचारी पप्पू है। उसे 6 महीने पहले दुकान से निकाल दिया गया था। पुलिस ने उसके पास से 8 किलो सोना और 11 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी की DVR अपने साथ ले गया था। वारदात के खुलासे के लिए SSP श्लोक कुमार ने 10 टीमें लगाई थीं। पुलिस ने दुकान और उसके आसपास लगे 125 से अधिक CCTV खंगाले। इसमें पप्पू दुकान से निकलकर कहां गया, यह देखा गया। कुछ कैमरों में पप्पू नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी ज्वेलर को दिखाया, तो उन्होंने आशंका जताई कि सीसीटीवी में दिखने वाला शख्स पप्पू लग रहा है। वह दुकान में पहले काम करता था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 7 घंटे में 14 करोड़ का सोना और नकदी ले गया अमित कुमार सर्राफ बलदेवगंज में रहते हैं। उनका सर्राफा बाजार में जुगल किशोर अमित कुमार एंड संस के नाम से शोरूम है। रविवार (13 सितंबर) रात उनके शोरूम में चोरी हो गई। चोर उनकी दुकान से 10.50 किलो सोना और 15 लाख की नकदी ले गया। पुलिस की जांच में पता चला कि पप्पू रविवार रात करीब 9 बजे पड़ोसी दुकान की छत पर चढ़ा। फिर अमित के शोरूम की छत पर पहुंचा। इसके बाद छत पर लगे लोहे के जाल को कटर से काटा। रात 9:57 बजे वह शोरूम के अंदर घुस गया। शोरूम के स्ट्रांग रूम का दरवाजा काटा। फिर वहां रखी चाबी से तिजोरी खोली। सोना और नकदी निकाल कर एक बैग में भरी। फिर सुबह करीब सवा पांच बजे पप्पू शोरूम से बाहर निकल गया। जाते समय वह सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गया, जिससे रिकॉर्डिंग किसी के हाथ न लगे। चोर शोरूम में करीब 7 घंटे तक रहा। इस दौरान उसने वहां पानी भी पीया। उसने दुकान में रखी चांदी की ज्वेलरी, पीतल के बर्तन और सोने की पानी चढ़ी ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया। चोर ने खुद को काले रंग के कपड़े से ढंक रखा था शोरूम के सामने वाली बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में दिख रहा है कि पप्पू जब शोरूम से बाहर आया, तो उसके हाथ में एक पीले रंग का थैला था। उस पर शोरूम का ही नाम छपा था। साथ ही कंधे पर एक पिट्ठू बैग था। पप्पू ने काले रंग के कपड़े से अपने चेहरे से लेकर कमर तक का पूरा हिस्सा ढंक रखा था। पुलिस ने धीरे-धीरे आगे के सीसीटीवी खांगलने शुरू किए। इनमें वह शोरूम से निकल कर पैदल ही गली में जाते हुए दिखा। इस दौरान उसके चेहरे से हल्का-सा कपड़ा हट गया। चोर के साथ उसकी मां-बहन और भाई भी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, चोर कबाड़ी बाजार होते हुए बलदेवगंज चौराहे से ई-रिक्शा पर बैठा। फिर पुलिस चौकी से पहले उतरने के बाद गलियों से होकर रेलवे स्टेशन गया। पुलिस ने सीसीटीवी को ज्वेलर अमित को दिखाया। इस पर उन्होंने बताया कि कद-काठी से यह कोसीकलां में रहने वाला मेरा पूर्व कर्मचारी पप्पू लग रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। पुलिस ने पप्पू को हिरासत में ले लिया। ADG एसके भगत ने मंगलवार शाम 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बताया कि चोरी के खुलासे में 10 टीमों के अलावा STF भी लगी थी। पुलिस ने मोहल्ला रामनगर के रहने वाले विष्णु उर्फ पप्पू सोनी, उसके भाई मोहन सोनी के अलावा उसकी मां और बहन को भी गिरफ्तार किया है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- यूपी की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए सेवा से इस्तीफा दिया था। पढ़ें पूरी खबर
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

NDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया:बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू होगा

Next

स्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का प्रदर्शन, करीब 200 पैसेंजर्स टर्मिनल के अंदर जमीन पर बैठे

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme