Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

मणिपुर में 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद:लोग घरों में कैद, चार दिनों में हो चुकी कुकी समुदाय के 6 लोगों की हत्या

By देश | दैनिक भास्कर
September 16, 2026 2 Min Read
Comments Off on मणिपुर में 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद:लोग घरों में कैद, चार दिनों में हो चुकी कुकी समुदाय के 6 लोगों की हत्या
मणिपुर में एक बार फिर खौफ और दहशत का माहौल है। इस बार वजह मैतेई-कुकी नहीं, बल्कि कुकी-नगा के बीच चल रहा हिंसक संघर्ष है। बीते चार दिन में हथियारबंद उग्रवादी 4 महिलाओं समेत 6 कुकी लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं। कुकी संगठनों का आरोप है कि यह नगा उग्रवादियों की करतूत है। फिलहाल इस वजह से राज्य का 7 पहाड़ी जिलों से संपर्क कट चुका है। 5 दिन से इनके ऊपरी पहाड़ी गांवों में इतना खौफ है कि लोग दिन में भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे। 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद हैं। मेडिकल इमरजेंसी में भी मदद नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी पहाड़ी जिले कांगपोकपी में स्थानीय कुकी लोगों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर टकराव हुआ। सुरक्षा बलों ने नाकेबंदी और बढ़ा दी है। चीनी तक 400-450 रुपए किलो मिल रही कांगपोकपी में रहने वाली 53 साल की मार्गरेट ने बताया कि जिला मुख्यालय में होने की वजह से उन्हें जरूरी सामान बमुश्किल मिल रहा है। कुछ अंदरुनी गांवों में 400-450 रुपए में 1 किलो चीनी मिल रही है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय डेविड ने बताया कि हम लोग खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। कब-कहां से गोली चल जाए, नहीं पता। राज्य में 40 हजार सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं, लेकिन ये संघर्ष जातियों का है, इसलिए वो भी मदद नहीं कर पा रहे हैं। डेविड ने आगे बताया कि सड़कों, हाईवे पर जगह-जगह नगा समुदाय के लोगों की नाकेबंदी है। चेक पॉइंट हैं। बिना सिक्योरिटी एस्कॉर्ट के कोई प्राइवेट गाड़ी नहीं चल रही। मेडिकल इमरजेंसी, एयरपोर्ट जाने के लिए भी नगा के सब-डिवि​जनल ऑफिसर की मंजूरी लेनी पड़ रही है, जो बहुत मुश्किल से मिलती है। फरवरी से अब तक 40 मौतें उखरुल, सेनापति, तामेंगलोंग, चंदेल नगा बहुल, जबकि चूराचांदपुर, कांगपोकपी, फिरजॉल कुकी-बहुल जिले हैं। कांगपोकपी समेत 4 जिलों में दोनों जनजातियां साथ रहती हैं। इसलिए उग्रवादी दोनों पर हमले कर रहे हैं। इस साल फरवरी में लिटन गांव में हिंसा के बाद से अब तक इस संघर्ष में 40 मौतें हो चुकी हैं। तांगखुल नगा जनजाति के प्रमुख संगठन यूनाइटेड नगा काउंसिल ने आर्थिक नाकाबंदी की है। संगठन के सचिव एच. जेम्स हाऊ ने बताया- हाईवे से किसी को भी गुजरने की अनुमति नहीं है। ------------------- मणिपुर हिंसा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मणिपुर में 2 कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या:कई फार्महाउस जलाए मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई गांव में मंगलवार को दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा कई फार्महाउसों में आग लगा दी गई। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़:ऊधमपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में नजर आए थे संदिग्ध, सर्च अभियान जारी

Next

मणिपुर में 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद:लोग घरों में कैद, चार दिनों में कुकी समुदाय के 6 लोगों की हत्या

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme