Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

‘छात्रों की गूंज’ जहां-जहां पहुंची, वहां आए पेंच:इंदौर में पहले मैदान बदला, फिर शुल्क, अब 31 शर्तें; कांग्रेस बोली-कल का कार्यक्रम रोकने की कोशिश

By देश | दैनिक भास्कर
September 17, 2026 4 Min Read
Comments Off on ‘छात्रों की गूंज’ जहां-जहां पहुंची, वहां आए पेंच:इंदौर में पहले मैदान बदला, फिर शुल्क, अब 31 शर्तें; कांग्रेस बोली-कल का कार्यक्रम रोकने की कोशिश
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले अनुमति और आयोजन स्थल को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। कार्यक्रम पहले 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस ने तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर की गई। इसके बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने आईडीए के मैदान को चुना। मैदान के शुल्क को लेकर भी अतिरिक्त भुगतान का मामला सामने आया। साथ ही आईडीए ने पांच शर्तें लगा दीं। अब पुलिस ने 31 सुरक्षा शर्तें रखी हैं। साथ ही पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के समय की सुरक्षा चूक भी गिना दी। पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य (CWC) कमलेश्वर पटेल ने इन घटनाक्रमों को विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही भाजपा की ओर से अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। देश के जिन शहरों में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुए, वहां किसी न किसी स्तर पर अड़चनें सामने आई हैं। वह इंदौर पुलिस की सभी शर्तों का पालन करेगी। दूसरे शहरों में भी बदला कार्यक्रम का गणित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से हुई थी। इसके बाद देहरादून, प्रयागराज और पुणे में कार्यक्रम हुए। इंदौर पांचवां शहर है, जहां कार्यक्रम आयोजित जाएगा। पहले 10 लाख, फिर चार लाख रुपए और लिए कांग्रेस ने इंदौर में रीजनल पार्क के सामने आईडीए के मैदान चुना है। करीब 12 हजार वर्गमीटर के मैदान के अस्थायी उपयोग के लिए 10.08 लाख रुपए जमा किए। आईडीए की मंजूरी के बाद 17 सितंबर को करीब 4 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि जमा कराने को कहा गया। बताया गया कि निर्धारित तारीख से पहले डोम और अन्य तैयारियां शुरू करने के कारण यह राशि मांगी गई। कांग्रेस ने आपत्ति जताई, लेकिन कार्यक्रम तय समय पर कराने के लिए राशि जमा कर दी। पहले 5 शर्तें लगाईं, दो दिन पहले बढ़ाकर 31 कीं आईडीए ने मैदान के लिए पहले पांच शर्तें लगाई थीं। कांग्रेस ने इनको पूरा किया तो पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे को कार्यक्रम की अनुमति के साथ 31 सुरक्षा शर्तों की सूची दे दी। इनमें भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास, तलाशी, CCTV, पार्किंग, चिकित्सा, आपातकालीन निकासी और मंच की सुरक्षा से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में हुई हत्या की जांच के लिए गठित वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में आयोजकों की जिम्मेदारियां तय की हैं। ये हैं पूरी 31 शर्तें… कांग्रेस का एक लाख विद्यार्थियों के पहुंचने का दावा कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। पार्टी ने अलग-अलग इलाकों में छात्रों से संवाद के साथ बारकोड के जरिए पंजीयन भी कराया है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक करीब एक लाख विद्यार्थी कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। शिक्षा, परीक्षा और रोजगार होंगे प्रमुख मुद्दे कार्यक्रम में शिक्षा, परीक्षाओं, पेपर लीक, भर्ती और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि एकेडमिक कैलेंडर लागू होना चाहिए, परीक्षाएं समय पर होनी चाहिए और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने चाहिए। मध्यप्रदेश में व्यापमं, MPPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही गई है। पटेल बोले- युवाओं और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कमलेश्वर पटेल ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं और छात्रों की समस्याओं को उठाने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। रोजगार के लिए युवा भटक रहे हैं और अच्छी शिक्षा के लिए छात्र परेशान हैं। पटेल ने प्रदेश की स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को दीप जलाने के बजाय अच्छी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर देने की भी मांग की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इंदौर कार्यक्रम को लेकर भी पटेल ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सरकारी आयोजन जैसा था और इसमें जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने बड़ी संख्या में बसों से लोगों को कार्यक्रम में लाने का भी आरोप लगाया। 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था, देशभर से शामिल होंगे जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल में 250 नेताओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। स्थल में इनके लिए अलग से व्यवस्था होगी। यह छात्रों के एरिया से अलग रहेगा। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत्र, हरिश चौधरी सहित मध्य प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक एवं वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। ये खबरें भी पढ़ें… राहुल के 'छात्रों की गूंज' पर 31 कड़ी शर्तें लगाईं:राजीव हत्याकांड की सुरक्षा चूकें गिनाईं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पुलिस ने आयोजकों के सामने 31 कड़ी शर्तें रखी हैं। पढे़ं पूरी खबर... कांग्रेस बोली- मंदबुद्धि के समर्थकों ने राजा बनाया, संविधान ने PM इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा- मंदबुद्धि के समर्थकों ने उन्हें राजा बनाया, लेकिन संविधान ने उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया। पढे़ं पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

राजस्थान-बिहार समेत 8 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट:सिक्किम के रिंबी में लैंडस्लाइड, 28 घर खतरे में; कर्नाटक के 124 ब्लॉक सूखाग्रस्त

Next

खबर हटके- समुद्र की गहराई में मिला एलियन जैसा जीव:130 पक्षियों की आवाजें निकालने वाला लड़का; 90 मिनट सोने के बदले ₹13.76 लाख

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme