Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

दिल्ली- 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या:पुलिस को खेत में मिला शव; 4 आरोपी गिरफ्तार

By देश | दैनिक भास्कर
September 17, 2026 2 Min Read
Comments Off on दिल्ली- 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या:पुलिस को खेत में मिला शव; 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की का शव 13 सितंबर को कुशक रोड के पास एक खेत में पत्तों और मिट्टी के नीचे मिला। उसके शरीर पर चाकू से किए गए करीब 6 से 8 घाव थे। पुलिस ने इस मामले में शिवम गणेश (19) को गिरफ्तार किया है। उसके तीन नाबालिग साथियों, जिनकी उम्र 17 और 16 साल है, को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की आरोपी को जानती थी। वह शनिवार यानी 10 सितंबर की शाम उससे मिलने गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात की। इस मामले में BNS और POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरा तलाशे पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान वारदात के संभावित समय में एक टेंपो घटनास्थल के पास से गुजरता दिखा। अंधेरा होने के कारण टेंपो का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं दिख रहा था। इसके बाद जांचकर्ताओं ने कई CCTV स्थानों पर उसकी आवाजाही का पता लगाया। 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस ने पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध टेंपो को स्वरूप नगर इलाके की खड्डा कॉलोनी में खोज लिया गया। पुलिस ने टेंपो चालक की पहचान कर उससे पूछताछ की। जांच आगे बढ़ने पर चार लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, ये सभी इस अपराध से जुड़े हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, आरोपियों के कथित तौर पर पहने कपड़े और टेंपो बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है। इसमें घटनाओं का क्रम, पकड़े गए लोगों की अलग-अलग भूमिका और फोरेंसिक व तकनीकी सबूतों की पुष्टि की जाएगी। हिम्मत प्लस ऐप और हेल्पलाइन नंबर दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मूल 'हिम्मत' ऐप के बाद 2018 में इसका अपग्रेडेड वर्जन 'हिम्मत प्लस' लॉन्च किया था। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर नाम, मोबाइल नंबर और पते के साथ रजिस्टर किया जाता है। आपात स्थिति में ऐप का SOS बटन दबाते ही या फोन का पावर बटन 4-5 बार दबाने पर लाइव लोकेशन, ऑडियो और वीडियो सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तथा परिजनों तक पहुंच जाती है। किसी भी आपात मदद के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1091, बच्चों की मदद के लिए 1098 और पुलिस कंट्रोल रूम के लिए 100 डायल करें।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

मेघालय में सरकारी दफ्तरों,पुलिस बूथ पर 4 बम हमले:स्वास्थ्य विभाग के कैंपस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Next

बच्चों के पासपोर्ट पर बड़ा बदलाव:15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट 5 साल या 18 साल की उम्र तक रहेगा वैध

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme