Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार

By poltix_INS_admin
September 17, 2026 4 Min Read
Comments Off on वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में रोहित-विराट:जडेजा की 8 महीने बाद वापसी, हार्दिक-पंत को जगह नहीं; टी-20 में सूर्यवंशी बरकरार

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली बरकरार हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। रवींद्र जडेजा 8 महीने बाद लौटे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। बुधवार को हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं मिली। पंजाब के नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के आकीब नबी को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। टी-20 में श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वनडे में जगह दी गई है। 2 महीने बाद फिर मैदान में दिखेंगे रोहित-कोहली रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। तीसरे वनडे में रोहित ने लॉर्ड्स पर 137 रन की पारी खेली थी। विराट ने दूसरे वनडे में 65 और तीसरे में 74 रन बनाए थे। तीन मैचों में उनके नाम 144 रन रहे। रोहित की जगह को लेकर इंग्लैंड दौरे के दौरान चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा है। जुरेल बैकअप विकेटकीपर श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के लिए जापान जाएंगे। इसलिए राहुल को उप कप्तान बनाया गया है। राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज भी हैं। ध्रुव जुरेल को उनके बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। नमन धीर ने पंजाब लीग में 173 रन की पारी खेली नमन को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था। 2026 में शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के 10 मैचों में उन्होंने 655 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 217.61 और बेस्ट स्कोर 173 रन रहा। वे बल्लेबाजी के साथ ऑफ स्पिन भी कर सकते हैं। नबी को इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार जम्मू-कश्मीर के आकीब नबी का यह पहला सीनियर इंडिया कॉल-अप नहीं है। वे पहले वनडे और टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया। 2025-26 रणजी सीजन में जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत में उन्होंने 60 विकेट लिए थे। वे भारत ए के लिए भी खेल चुके हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम के साथ नेट बॉलर रहे थे। हार्दिक को फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार हार्दिक पंड्या IPL 2026 के बाद से क्रिकेट से बाहर हैं। वे अभी BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। उनकी वापसी भारत ए की ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होनी है। मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में होंगे। भारत के लिए हार्दिक का आखिरी मुकाबला मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल था। मयंक यादव को भी मौका मयंक यादव को चोट से वापसी के बाद एक बार फिर टी-20 टीम में जगह मिली है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई सीरीज में वापसी की थी। पहले मैच में दो विकेट लेने के बाद तीसरे मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए थे। पहला मैच 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेलेगी। 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में दूसरा और तीसरा मैच होगा। इसके बाद 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। जापान टी-20 और एशियन गेम्स की टीम में बदलाव वेस्टइंडीज सीरीज के साथ BCCI ने जापान के खिलाफ 22 सितंबर के एकमात्र टी-20 और एशियन गेम्स के लिए भी टीम अपडेट की है। वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया है। यह निगम का पहला सीनियर इंटरनेशनल कॉल-अप है। उन्होंने 2026 में इंडिया ए की श्रीलंका वनडे ट्राई सीरीज के 5 मैचों में 7 विकेट लिए थे। अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम। ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम घोषित ऋषभ पंत ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे। सरफराज खान उपकप्तान होंगे। रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम में सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल, आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसजा शामिल हैं। आकाश दीप का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन है।
————-
क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें
सैमसन ने वैभव के लिए छोड़ी थी ओपनिंग करीब 18 महीने पहले राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी की कहानी शुरू हुई थी। तब संजू टीम के कप्तान थे और 14 साल के वैभव ने उनके चोटिल होने के बाद IPL में कदम रखा था। वैभव ने तीसरे ही मैच में सेंचुरी जड़ दी। उनकी बल्लेबाजी इतनी शानदार रही कि सैमसन की वापसी के बाद भी वैभव ने ओपनिंग की और सैमसन खुद नंबर-3 पर उतर गए। पढ़ें पूरी खबर…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

सैमसन ने वैभव के लिए छोड़ी थी ओपनिंग:18 महीने में बदली कहानी; प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के सामने IPL ऑरेंज कैप विनर

Next

भारत में पहला मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी:अफगानिस्तान से तीसरा टी-20 आज, राशिद 200 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनने के करीब

हाल की खबरें

  • एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर:मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले से जुड़ा है मामला
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme