Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

केरल नौसेना अकादमी से बांग्लादेशी गिरफ्तार:करीब एक साल से लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहा था, फर्जी ID बरामद

By देश | दैनिक भास्कर
September 19, 2026 2 Min Read
Comments Off on केरल नौसेना अकादमी से बांग्लादेशी गिरफ्तार:करीब एक साल से लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहा था, फर्जी ID बरामद
केरल की एझिमाला नौसेना अकादमी में फर्जी कागजात से भारतीय नागरिक बनकर काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 साल के बिप्लब सोरेन के रूप में हुई है। वह अकादमी के लॉन्ड्री सेक्शन में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर था। नौसेना अधिकारियों ने शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे उससे पूछताछ की। उसके कागजात की जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था। व्यवहार पर शक हुआ तब पूछताछ दरअसल नौसेना अधिकारियों को बिप्लब के व्यवहार पर शक हुआ था। इसके बाद उस पर नजर रखी गई और अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से ऐसे दस्तावेज और जानकारी मिली, जिनसे उसके बांग्लादेशी नागरिक होने का संकेत मिला। इसके बाद नौसेना अधिकारियों ने उसकी पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया। करीब एक साल से अकादमी में था बिप्लब सोरेन करीब एक साल से संवेदनशील रक्षा संस्थान में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के तौर पर काम कर रहा था। उसकी राष्ट्रीयता का पता नहीं चलने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि बिप्लब ने फर्जी दस्तावेज कैसे हासिल किए और संवेदनशील रक्षा संस्थान में प्रवेश कैसे पाया। रोजगार दिलाने वाले की भी जांच अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि वह अकादमी में कब से काम कर रहा था। उसके रोजगार की व्यवस्था किसने की और इस मामले से सुरक्षा पर कोई व्यापक असर तो नहीं पड़ा, इसकी भी जांच हो रही है। यह गिरफ्तारी खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। यह कार्रवाई कन्नूर जिले के अलग-अलग इलाकों में बिना दस्तावेज रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के बीच हुई है। इस कार्रवाई में महिलाएं भी शामिल हैं। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें: अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशी पकड़े गए:300 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए, शहर के तीन इलाकों में पुलिस का एक्शन अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के तीन इलाकों से 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में 166 बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य संदिग्धों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे कल से शुरू होगा:7 महीने से बंद था, रनवे पर शॉर्टकट टैक्सीवे, प्लेन लैंड होते ही जल्दी साइड हो जाएगा

Next

हामिद अंसारी ने पूर्व पीएम नेहरू की बात दोहराई:बोले- भारत को असली खतरा कम्युनिज्म से नहीं, हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से था

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme