PM बोले-भारत G20 का इकलौता देश:जिसने पेरिस कॉप-21 के 3 कमिटमेंट समय से पूरे किए; 12 साल पहले देश की सोलर एनर्जी 2 गीगावाट थी
पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) का मोबाइल ऐप लॉन्च किया। उन्होंने कहा, भारत G20 में इकलौता ऐसा देश है, जिसने पेरिस में कॉप-21 समिट में जो भी कमिटमेंट किए थे, उन्हें समय से पूरा करके दिखाया है। 12 साल पहले भारत की सोलर एनर्जी करीब 2 गीगावाट थी, आज यह 160 से ज्यादा गीगावाट हो चुकी है। दरअसल, पेरिस में 2015 में हुए कॉप-21 सम्मेलन में भारत ने पर्यावरण को लेकर तीन बड़े लक्ष्य तय किए थे। पहला, 2030 तक 2005 के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता 33–35% कम करना था। दूसरा, 2030 तक देश की बिजली क्षमता का करीब 40% हिस्सा गैर-जीवाश्म ऊर्जा से तैयार करना था। तीसरा, पेड़ और जंगल बढ़ाकर 2.5–3 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड सोखने की क्षमता तैयार करना था। मोदी ने कहा- भारत दुनिया में पर्यावरण सुरक्षा के नए मापदंड स्थापित कर रहा, 6 बड़ी बात