Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

गडकरी बोले- 40% एयर पॉल्यूशन के लिए मैं जिम्मेदार:कहा- बसों का स्टैंडर्ड सुधारिए, नहीं तो कॉन्ट्रैक्टर्स जैसे रगड़ूंगा; MP को मिलीं 351 सरकारी बसें

By देश | दैनिक भास्कर
September 24, 2026 3 Min Read
Comments Off on गडकरी बोले- 40% एयर पॉल्यूशन के लिए मैं जिम्मेदार:कहा- बसों का स्टैंडर्ड सुधारिए, नहीं तो कॉन्ट्रैक्टर्स जैसे रगड़ूंगा; MP को मिलीं 351 सरकारी बसें
मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा फिर शुरू हो गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और CM मोहन यादव ने 351 बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा लॉन्च की। भोपाल-इंदौर समेत 7 शहरों में इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें चलेंगी। इनमें 180 इलेक्ट्रिक बसें हैं। सरकार का पहले साल 1,500 और 2031 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य है। गडकरी ने कहा- पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाना सरकार का विजन है। ट्रांसपोर्ट सुधार के लिए 5 एजेंडा बनाए गए हैं, जिसमें पहला क्लीन ट्रांसपोर्ट है। देश के एयर पॉल्यूशन में करीब 40% हिस्सेदारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर की है। प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार हूं। MP में प्रदूषण के लिए CM मोहन जिम्मेदार हैं। पटवर्धन से गडकरी बोले- बसें सुधारिए, नहीं तो रगड़ूंगा गडकरी ने ऑल इंडिया बस एंड कार कन्फेडरेशन के प्रेसिडेंट प्रसन्ना पटवर्धन से बसों की गुणवत्ता पर कहा- अभी भी बस में बहुत सुधार करने की जरूरत है। पटवर्धनजी अभी भी तुम्हारी बस बराबर स्टेंडर्ड पर नहीं बनी है। ये कंपनी वालों को कहो सुधरिए। नहीं तो जैसे कॉन्ट्रैक्टर्स को रगड़ने का काम करता हूं, वैसे आपके क्षत्रपों को रगड़ूंगा। पहले ये तस्वीरें देखिए… CM मोहन बोले- 21 साल बहुत लंबा समय सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस के शासनकाल में राज्य परिवहन बसें बंद हो गईं थी। प्रदेश में 5 लाख किमी से ज्यादा सड़कें बन चुकी हैं और अब बसों से गांवों को भी जोड़ा जाएगा। 75% ग्राम पंचायतों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने का लक्ष्य है। सीएम ने कहा- आज प्रधानमंत्री ई-बस और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू हुई है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- राजकुमार है कि मानता नहीं। उन्होंने BRTS के जंगले हटाने और यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन का भी जिक्र किया। परिवहन मंत्री- सेवा मील का पत्थर परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा- 21 साल पहले बंद हुई परिवहन सेवा फिर शुरू हो रही है और यह परिवहन क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि बस मालिकों के हितों से टकराव नहीं होगा। कांग्रेस के ‘खटारा बसों की शुरुआत’ बयान पर उन्होंने कहा कि यह बस मालिकों का अपमान है। PWD मंत्री बोले- कनेक्टिविटी की बड़ी पहल PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पहले सरकारी बसों का मतलब मजबूरी में यात्रा होता था। अब इन बसों की शुरुआत प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने की बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी इन बसों में सफर कर चुके हैं। 351 बसें, किराया ₹2 प्रति किमी सभी बसें भोपाल से संचालित होंगी। किराया 2 रुपए प्रति किमी रखा गया है। बसों का संचालन निजी ऑपरेटरों के साथ PPP मॉडल पर होगा। विज्ञापन और कार्गो से अतिरिक्त आय की व्यवस्था भी है। बसों में सुरक्षा सुविधाएं और रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। बसों में इंदौर 145, भोपाल 106, जबलपुर 67, रीवा 18, देवास 10, कटनी 3 और भिंड 2 शामिल हैं। इनमें इंटरसिटी और इंट्रासिटी दोनों सेवाएं रहेंगी। 180 इलेक्ट्रिक बसें, आधुनिक तकनीक 351 में 180 इलेक्ट्रिक बसें हैं। ईजी ग्रीन मोबिलिटी की 12 मीटर इलेक्ट्रिक बसों में प्रीमियम सीटिंग, एयर वेंट, लेगरूम और सुविधाजनक एंट्री है। इनमें 423.9 kWh LFP बैटरी, EBS-ESC ब्रेकिंग, ECAS एयर सस्पेंशन और EHPS स्टीयरिंग जैसी तकनीकें हैं।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

देशभर में गणेश विसर्जन आज- मुंबई में 25000 जवान तैनात:350 से ज्यादा कुंड बनाए गए; हैदराबाद में 10 हजार CCTV से निगरानी

Next

हिमाचल के बद्दी में घटिया दवाईयां बन रहीं:8 महीने में 237 दवाओं के सैंपल फेल, इनमें बुखार-पेन किलर से लेकर हार्ट-डायबिटीज की भी

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme