राहुल गांधी बोले- संविधान के दुश्मन बेनकाब हुए:न्याय मिलेगा; वोटर लिस्ट में गड़बड़ी-SIR प्रक्रिया पर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
राहुल गांधी गुरुवार शाम 4 बजे चुनाव आयोग, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने लिखा- संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है। न्याय मिलेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और आयोग के भीतर कथित मतभेदों की खबर सामने आई थी। दरअसल, राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप में अब तक तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को सरकार की “B टीम” भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था। खबर अपडेट की जा रही है।