एशियन गेम्स के छठे दिन भारत के 2 मेडल पक्के:जोशना-वेलावन स्क्वॉश और मनुष-दिया टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के छठे दिन भारत के 2 मेडल पक्के को गए हैं। शुक्रवार सुबह जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिल कुमार की जोड़ी ने स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले मनुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जोड़ी ने चीन की वर्ल्ड नंबर-4 जोड़ी को 3-1 से हराया। भारत ने टेबल टेनिस की इस कैटेगरी में दूसरी बार मेडल जीता है। पहला मेडल अचंत शरत कमल और मणिका बत्रा की जोड़ी ने 2018 में जीता था। इससे पहले कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल की मिक्स्ड कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई।