Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

कैप्टन बोले– BJP में आकर कुछ नहीं मिला:84 साल उम्र, CM बन सकता हूं; अमृतपाल को रिहा करना चाहिए; राहुल गांधी PM बन सकते हैं

By देश | दैनिक भास्कर
September 25, 2026 4 Min Read
Comments Off on कैप्टन बोले– BJP में आकर कुछ नहीं मिला:84 साल उम्र, CM बन सकता हूं; अमृतपाल को रिहा करना चाहिए; राहुल गांधी PM बन सकते हैं
पंजाब के पूर्व CM व सीनियर BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा में आए 4 साल हो गए, लेकिन इस पार्टी में आकर उन्हें कुछ नहीं मिला। भाजपा को पंजाब समझ में नहीं आता, इसी वजह से उनसे इस अर्से में कभी कोई राय नहीं ली गई। कैप्टन ने सांसद अमृतपाल की रिहाई की वकालत करते हुए कहा कि जेल में होने से लोकप्रियता और बढ़ती है। उन्होंने CM भगवंत मान को लेकर कहा कि वह मुख्यमंत्री की बजाय एक्टर नजर आते हैं। कैप्टन ने फिर से मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी इनकार नहीं किया। कैप्टन ने ये भी कहा कि राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस की सरकार में 2 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हालांकि 2021 में कांग्रेस ने उन्हें CM पद से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने पहले अपनी पार्टी बनाई, फिर उसका BJP में विलय कर दिया। कैप्टन ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में खुलकर अपनी राय रखी। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अहम बातें… भगवंत मान मुख्यमंत्री से ज्यादा एक्टर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार भूल गई है कि वह सरकार है। उनके मुताबिक राज्य में कोई नियंत्रण नहीं है और हर कोई अपनी मर्जी से काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर कहा कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के बजाय स्क्रीन पर एक्टर ज्यादा नजर आते हैं। कैप्टन ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स का कारोबार बढ़ रहा है, किसान असंतुष्ट हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। मौजूदा हालात में उन्हें पंजाब में कुछ भी सकारात्मक नजर नहीं आता। अकाली दल से गठबंधन जरूरी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कैप्टन ने कहा कि पंजाब में BJP के लिए गठबंधन जरूरी है। अगर BJP सरकार बनाना चाहती है तो उसे अकाली दल के साथ गठबंधन करना चाहिए। दोनों दल पुराने सहयोगी रहे हैं और पहले भी मिलकर दो-तीन बार सरकार बना चुके हैं। BJP के सामने एक विकल्प यह भी है कि वह अकेले चुनाव लड़े और लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहने का इंतजार करे। लेकिन अगर सरकार बनानी है तो अकाली दल के साथ गठबंधन जरूरी है। वारिस पंजाब दे को लेकर कैप्टन ने कहा कि उसकी विचारधारा BJP से मेल नहीं खाती। इसलिए BJP के साथ गठबंधन संभव नहीं है। BJP पंजाब को नहीं समझती कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि BJP पंजाब को नहीं समझती। उन्होंने कहा कि BJP लंबे समय तक पंजाब में अकेले सत्ता में नहीं रही और उसे राज्य की राजनीतिक व्यवस्था को समझने के लिए अनुभवी नेताओं से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं 3 बार पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष रहा। 1967 में राजनीति में आया, दो बार मुख्यमंत्री रहा, छह बार विधायक और दो बार सांसद रहा। कैप्टन ने कहा कि इसके बावजूद पिछले पांच साल में पंजाब की राजनीति या नीति को लेकर BJP के साथ उनकी एक भी बैठक नहीं हुई। BJP में शामिल होने के फैसले पर कैप्टन ने कहा कि उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। मुझे उम्मीद थी कि पंजाब जैसे राज्य से जुड़े मामलों में पार्टी उनसे सलाह लेगी। कांग्रेस में वापसी पर बोले- नहीं जाऊंगा कांग्रेस के साथ रिश्तों पर कैप्टन ने कहा कि पिछले पांच साल में उनकी सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर वे किसी मदद के लिए उनसे बात करेंगे तो वे मदद करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस में वापस जाने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति और निजी रिश्ते अलग-अलग होते हैं। CM बनने पर बोले- देसाई 92 साल की उम्र में PM बने जब कैप्टन से पूछा गया कि अगर BJP सत्ता में आती है और उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव मिलता है तो क्या वे इसे स्वीकार करेंगे, तो कैप्टन ने सीधे तौर पर हां या ना नहीं कहा। उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि वे 84 साल के हैं। साथ ही मोरारजी देसाई का उदाहरण देते हुए कहा कि वे 92 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री बनने का विकल्प पूरी तरह बंद नहीं किया। 2027 में किसकी सरकार बनेगी पर बोले- राजनीति बदलती रहती है 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कैप्टन ने किसी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी नहीं की। उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीति इस समय बंटी हुई है। अकाली दल में कई गुट हैं, कांग्रेस में भी अंदरूनी खींचतान है और BJP के पास फिलहाल पंजाब में जमीन पर पर्याप्त समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली दल का पंथक आधार भी कमजोर हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति तेजी से बदलती है और अभी यह कहना मुश्किल है कि 2027 में कौन आगे रहेगा। अमृतपाल सिंह को रिहा किया जाना चाहिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि अमृतपाल को रिहा किया जाना चाहिए। अगर उसने कोई अपराध किया है तो कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने सिमरनजीत सिंह मान का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबे समय तक किसी व्यक्ति को हिरासत में रखने से वह और लोकप्रिय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को चुनाव लड़ने दिया जाना चाहिए और अगर उसने कोई गलत काम किया है तो उस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी पर बोले- क्यों नहीं बन सकते PM? राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर कैप्टन ने कहा- क्यों नहीं?। उन्होंने इंदौर में राहुल गांधी की रैली का जिक्र करते हुए कहा कि वे वहां भीड़ देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि राजनीति बदलती रहती है और हर पार्टी का अपना समय आता है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

कैप्टन बोले– BJP में आकर कुछ नहीं मिला:84 साल उम्र, CM बन सकता हूं; अमृतपाल को रिहा करना चाहिए; राहुल गांधी PM बन सकते हैं

Next

एअर इंडिया पायलट अल्कोहल टेस्ट में फेल होने पर सस्पेंड:टेकऑफ से पहले फ्लाइट से उतारा, यात्री बनाकर भारत भेजा

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme