Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

प्रेमानंदजी का शिष्य चौथी मंजिल से कूदा, मौत:2 साल पहले दीक्षा ली थी, परिवार का आरोप- मिलने नहीं दिया जाता था

By देश | दैनिक भास्कर
September 26, 2026 4 Min Read
Comments Off on प्रेमानंदजी का शिष्य चौथी मंजिल से कूदा, मौत:2 साल पहले दीक्षा ली थी, परिवार का आरोप- मिलने नहीं दिया जाता था
मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार सुबह रसिक दुलारी शरण चौथी मंजिल पर गए। कुछ देर वहां बैठे और फिर छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। कमरे से ग्राइंडर मिला है। उस पर खून के निशान लगे हैं। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। आशंका है कि रसिक दुलारी ने खुद को इससे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सीओ संदीप सिंह ने कहा- जांच में एक CCTV मिला है, इसमें रसिक दुलारी शरण बिल्डिंग से कूदते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने सुसाइड क्यों किया। इसकी जांच की जा रही है। मामला वाराह घाट इलाके की 4 मंजिला गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग का है। यह बिल्डिंग प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट केली कुंज की है। इसमें प्रेमानंदजी के आश्रम से जुड़े 50 से ज्यादा शिष्य और सेवादार रहते हैं। यह बिल्डिंग प्रेमानंद के पुराने केली गुंज आश्रम से 500 मीटर दूर है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस का कहना है कि आधे घंटे तक वह वहीं पड़े रहे। बाद में नजर पड़ी तो प्रेमानंद के शिष्य उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। SP सिटी राजीव कुमार ने बताया- परिवार ने थाने में शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि उन्हें रसिक से मिलने नहीं दिया जाता था। हालांकि, उनके आरोपों की जांच की जा रही है। 2 तस्वीरें देखिए… मां-बहन फूट-फूटकर रोईं, बहनोई बोला- मिलने नहीं दिया जाता था पोस्टमॉर्टम हाउस में शव देखकर रसिक की मां लौंग बाई और बहन फूट-फूटकर रोईं। परिवार वालों ने उन्हें संभाला। रसिक के बहनोई सोनू पटेल ने दैनिक भास्कर को बताया- हादसे के बाद मेरे पास आश्रम से फोन आया। बताया गया कि रसिक छत से गिर गए हैं। डॉक्टर ऑपरेशन के लिए बोल रहे थे। इसके बाद हम रात में ट्रेन से आए और फोन किया। तब हमसे कहा गया कि अस्पताल नहीं जाना है, सीधे आश्रम आ जाओ। हम लोग शाम 5 बजे आश्रम पहुंचे। हमें बैठाकर रखा गया। रात 9 बज गए, लेकिन किसी से मुलाकात नहीं कराई गई। क्या लगता है कि वह खुद गिरे हैं या किसी ने मारा है? इस सवाल पर सोनू ने कहा- इस बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते। अभी हमें भी ठीक से कुछ पता नहीं है। जब आप लोग यहां आते थे, तब मुलाकात होती थी? जवाब में सोनू ने कहा- नहीं होती थी। जब से उन्होंने दीक्षा ली, तब से मिलने नहीं देते थे। कहते थे कि एक-दो घंटे रुको। दिनभर बैठाकर रखते थे। मुलाकात नहीं होती थी। 2 साल पहले प्रेमानंदजी से दीक्षा ली, नाम बदल लिया रसिक दुलारी शरण मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। वह 2 साल पहले वृंदावन आए और प्रेमानंदजी से दीक्षा ली। इसके बाद अपना नाम दीपक लोधी से बदलकर रसिक दुलारी शरण रख लिया। दीपक 2 भाई और एक बहन है। सबसे बड़ी बहन और फिर दीपक थे। सबसे छोटे भाई मनीष हैं। उनकी मां लौंग बाई एक साल पहले वृंदावन आई थीं। वह दूसरी जगह 5 दिन रहीं, इस दौरान दीपक उनसे मिलते रहते थे। बताया जा रहा है कि वह 3000 किमी की नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके थे। बिजली का काम करते थे, 3 महीने पहले बिल्डिंग में कमरा मिला था रसिक दुलारी बिजली का काम जानते थे, इसलिए आश्रम में उन्हें इसी सेवा से जोड़ा गया था। 3 महीने पहले रसिक दुलारी को गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दिया गया था। मोबाइल की जांच कर रही पुलिस सीओ संदीप सिंह ने बताया- अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। कमरे से कुछ संदिग्ध सामान मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले रसिक दुलारी की किससे बातचीत हुई थी और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। इसके लिए मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है। अनसुलझे सवाल, आखिर क्यों सुसाइड किया? 18 मई से नए आश्रम में रह रहे प्रेमानंदजी संत प्रेमानंद महाराज पहले केली कुंज आश्रम में रहते थे, लेकिन 18 मई को केली कुंज छोड़ दिया। तब से यमुना विहार कुंज आश्रम में रहते हैं। यह आश्रम केली कुंज से यमुना के रास्ते 3 किलोमीटर और सड़क मार्ग से 18 किलोमीटर दूर है। महाराजजी राधा अष्टमी पर केली कुंज आश्रम आए थे। उन्होंने राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया और दोपहर तक रहे। इसके बाद नए आश्रम चले गए। तब से वह केली कुंज नहीं आए। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड, मां ने कहा था- इनका कुछ करो:अय्याशी से परेशान बेटे ने हत्या कराई; अब करोड़ों का व्यापार कौन संभालेगा? करोड़पति परिवार। परिवार में कलह और अविश्वास। पिता-बेटे के बीच बढ़ती दूरी। यह कहानी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड से जुड़ी है। पुलिस की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

एशियन गेम्स-भारत को पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मेडल:सावन बरवाल ने सिल्वर दिलाया; विमेंस राइफल शूटिंग में भारत को रजत

Next

मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 मौतें:3 की हालत गंभीर; प्रतिमा विसर्जन के बाद 8 युवक पंडाल में सोए थे

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme