Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

बेंगलुरु-खाली प्लॉट की सफाई के दौरान मिला महिला का शव:पति ने हत्या कर 3 दिन शव को घर में रखा; कपड़ों के टैग से हुई पहचान

By देश | दैनिक भास्कर
September 26, 2026 2 Min Read
Comments Off on बेंगलुरु-खाली प्लॉट की सफाई के दौरान मिला महिला का शव:पति ने हत्या कर 3 दिन शव को घर में रखा; कपड़ों के टैग से हुई पहचान
बेंगलुरु के सम्पिगेहल्ली इलाके में खाली प्लॉट की सफाई के दौरान 28 साल की महिला का सड़ा हुआ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति सागर चंद्र रावत ने 11 अगस्त को झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने तीन दिन तक शव को घर में ही रखा था। फिर चादर में लपेटकर बेड के साथ पास के प्लॉट में फेंक दिया। बेंगलुरु नगर निकाय की ओर से 2 सितंबर को खाली प्लॉट साफ करने का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सफाईकर्मियों को अनसूया बेहरा का शव मिला। लेकिन मामले की जानकारी मीडिया में आज आई है। जानकारी के मुताबिक, शव सड़ चुका था। आवारा कुत्तों ने शव के कुछ हिस्से खा लिए थे। शव की हालत खराब होने के कारण कपड़ों के टैग से महिला की पहचान हुई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। कपड़ों के टैग से कैसे हुई पहचान पुलिस ने टैग से कपड़ों की खरीदारी का पता लगाया। खरीदारी एक मॉल से हुई थी। वहां से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान अनसूया बेहरा के रूप में की। होटल में काम करता था आरोपी अनसूया और रावत के बीच रिश्ते के बाद शादी हुई थी। दोनों कुछ महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे। रावत एक होटल में काम करता था। अनसूया कपड़ों की दुकान में नौकरी करती थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पत्नी की हत्या के बाद भी रावत होटल में रोज की तरह काम पर जा रहा था। होटल में पूछताछ के दौरान पुलिस को दंपती के लगातार विवादों की जानकारी मिली। पूछताछ में कबूलनामे का दावा पुलिस रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की। संपिगेहल्लि पुलिस ने शव मिलने के एक हफ्ते के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। खाली प्लॉट की सफाई नगर निकाय की ओर से जारी निर्देशों के बाद शुरू हुई थी। इसी दौरान मजदूरों को महिला का शव मिला। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली गैंगरेप के अन्य 2 आरोपी भी अरेस्ट:एक पहले पकड़ाया था; पुलिस ने 300 CCTV खंगाले, घटनास्थल भी गए; आपत्तिजनक चीजें बरामद दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पार्क और आसपास के 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पीड़िता ने पुलिस और FSL टीम को घटना वाली जगहें दिखाईं, जहां से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

गुवाहाटी में होमस्टे में कॉलेज गर्ल की मौत:आधी रात को मां से फोन पर कहा- ये मुझे मार डालेंगे, प्रेमी पर लव-जिहाद का आरोप

Next

बोइंग 737 MAX विमान के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी:दोबारा लैंडिंग के दौरान नेविगेशन फीचर काम नहीं करता; भारत में इस मॉडल के करीब 102 विमान

हाल की खबरें

  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड:तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme