पाक एयरस्पेस का विकल्प बनेगा लेह-होतान रूट, चीन से बातचीत:नए रूट से सीधे पश्चिमी देश जा सकेंगे भारतीय विमान; पाकिस्तान एयरस्पेस 17 महीने से बंद
पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के बाद यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली भारतीय उड़ानों को अरब सागर और मस्कट के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उड़ान का समय 45 मिनट से 2 घंटे तक बढ़ गया है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारत…
भोपाल में रिटायर्ड IAS अफसर की गला रेतकर हत्या:दो दिन पहले नौकरी पर रखा केयरटेकर लापता; घर में आग लगाने की भी कोशिश
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह उनका शव सूरजनगर स्थित घर में मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। रातीबड़ पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शक अग्रवाल के केयरटेकर वरुण कुमार पर है।…
अमित शाह की रैली में मंच उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- मंदिर-बसों में भी धमाके होंगे; गृहमंत्री जालंधर पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में होने वाली रैली में बम की धमकी मिली है। कैंब्रिज स्कूल को भेजे ई-मेल में दावा किया गया कि रैली के स्टेज के नीचे IED रखा गया है। पुलिस के मुताबिक सुबह 7:07 बजे भेजे गए ई-मेल में शहर के…
बाहुबली अनंत सिंह हुए बागी, क्या नीतीश पार्टी से निकालेंगे:विधायकी पर भी संकट, बेटे का क्या होगा; 6 सवालों में समझिए पूरी कहानी
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बगावत JDU सुप्रीमो नीतीश कुमार के दरबार तक पहुंच गई है। मंत्री श्रवण कुमार ने साफ शब्दों में कहा, 'इस मामले पर जल्द शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा।' इस बयान के बाद सियासी गलियारों में अनंत सिंह पर कड़ी…
दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 चीनी ड्रोन जब्त:बिना जीपीएस उड़ सकते हैं, हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम के रास्ते लाए थे
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने तीन भारतीय यात्रियों से 1.03 करोड़ रु. के 10 सैन्य ड्रोन जब्त किए हैं। तीनों 25 सितंबर को हॉन्ग-कॉन्ग से वियतनाम होते हुए टर्मिनल-3 पहुंचे थे। खुफिया सूचना पर ग्रीन चैनल पार करते समय इन्हें रोका गया।…
बिहार के सारण में गंडक पर बना बांध टूटा:6 जिलों में बाढ़, 1.59 लाख प्रभावित; यूपी की गलियों में नाव चली, आंध्र प्रदेश में कोहरा
नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक समेत उत्तर बिहार की नदियां उफान पर हैं। 6 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे 1.59 लाख लोग प्रभावित हैं। बगहा-बेतिया में 4 जगह तटबंध टूटने के बाद बुधवार सुबह सारण में भी बांध टूट गया। निचले…
खबर हटके- गधे को नर्सिंग सर्टिफिकेट:AI मगरमच्छ की तलाश में भटकती रही पुलिस; पानी पर दौड़ाया दो मंजिला घर
मध्य प्रदेश में गधे का नर्सिंग सर्टिफिकेट बन गया। वहीं, सिंगापुर में एक युवक ने AI से तालाब में मगरमच्छ की फोटो बना दी, जिसे दो दिन तक पुलिस ढूंढती रही। उधर, अमेरिका में एक शख्स ने दो मंजिला घर को नाव की तरह पानी पर दौड़ाया। ब्रिटेन…
SIR पर I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक:राहुल, ममता समेत 19 विपक्षी दल के नेता पहुंचे; केजरीवाल, स्टालिन की पार्टियां शामिल नहीं होंगी
दिल्ली में विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक हो रही है। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, आरजेडी के…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगा केस- हाईकोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज की
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े बड़ी साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की बेंच ने कड़कड़डूमा कोर्ट के 4 जुलाई के आदेश…
रिपोर्ट-देश में 9% छात्र आत्महत्या के बारे में सोचते हैं:34% कैंपस में बाहरी महसूस करते हैं; 10 साल में 62% सुसाइड केस बढ़े
देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 9% छात्रों को अक्सर आत्महत्या का विचार आता है। वहीं, 34% छात्र अपने ही कैंपस में खुद को बाहरी महसूस करते हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित नेशनल टास्क फोर्स (एनटीएफ) के देशभर में कराए सर्वे…