Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भारत का पहला AI सैटेलाइट लॉन्च:अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का विश्लेषण करेगा; डेटा भेजने का समय-खर्च बचेगा, ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश

By देश | दैनिक भास्कर
October 2, 2026 2 Min Read
Comments Off on भारत का पहला AI सैटेलाइट लॉन्च:अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का विश्लेषण करेगा; डेटा भेजने का समय-खर्च बचेगा, ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश
भारत ने अंतरिक्ष में अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाते हुए पहला एआई सैटेलाइट लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट तस्वीरें खींचने के बाद उनका विश्लेषण अंतरिक्ष में ही कर सकेगा। यानी हर तस्वीर और पूरा डेटा धरती पर भेजने की जरूरत नहीं होगी। हैदराबाद की कंपनी टेकमीटस्पेस का एमओआई-1पी सैटेलाइट एक्सपोसैट-18 मिशन से लॉन्च किया गया। इसमें ऑर्बिटल कंप्यूटिंग की सुविधा है, जिससे एआई की मदद से अंतरिक्ष में ही डेटा को प्रोसेस किया जा सकेगा। इस तकनीक से खेती, खनन, बीमा, आपदा प्रबंधन और निगरानी जैसे क्षेत्रों में तेजी आ सकती है। अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन के बाद भारत ऐसी क्षमता वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। अंतरिक्ष में ही डेटा की छंटाई करेगा सैटेलाइट अभी सैटेलाइट से मिलने वाला डेटा पहले धरती पर भेजा जाता है। इसके बाद उसकी जांच और विश्लेषण होता है। नए सैटेलाइट में यह काम अंतरिक्ष में ही किया जा सकेगा। मसलन, अगर किसी सैटेलाइट ने 300 जीबी डेटा जुटाया है और उसमें से केवल 5 जीबी जानकारी काम की है, तो एआई जरूरी डेटा की पहचान करके वही जानकारी धरती पर भेज सकता है। इससे डेटा ट्रांसफर का समय और खर्च कम होगा। बाढ़ से खेती तक में इस्तेमाल इस तकनीक का इस्तेमाल बाढ़, जंगलों, फसलों, खनन क्षेत्रों और सीमा या जमीन की निगरानी में किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, बाढ़ की स्थिति में सैटेलाइट तस्वीरों से यह पता लगा सकता है कि पानी कितने इलाके में फैला है और फिर जरूरी जानकारी ही धरती पर भेज सकता है। सैटेलाइट में ऐसा क्या है खास 2028 में अंतरिक्ष में डेटा सेंटर की तैयारी कंपनी ने 2028 में अंतरिक्ष में बड़ा डेटा सेंटर बनाने की योजना भी बनाई है। इसके लिए 100-100 किलो वजन वाले ज्यादा क्षमता के सैटेलाइट भेजने की तैयारी है। इनमें बड़ी संख्या में ग्राफिक्स प्रोसेसर और करीब 100 टेराबाइट स्टोरेज रखने की योजना है। कई सैटेलाइट को जोड़कर अंतरिक्ष में ही डेटा का विश्लेषण करने की सुविधा विकसित करने का लक्ष्य है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

राबड़ी जिन्हें केस से हटवाना चाहती थीं, अब उनका ट्रांसफर:कौन हैं जज विशाल गोगने, जिनके खिलाफ पिता तक कोर्ट गए, लालू फैमिली को क्या मिलेगी राहत

Next

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; कहा- वो सबसे बड़े गद्दार; SIR के दौरान देश में 13 करोड़ वोट कटे

हाल की खबरें

  • SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं
  • ओवैसी बोले- SIR एक तरह से बैकडोर NRC है:सरकार नागरिकता की जांच में यही प्रोसेस अपनाएगी
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग
  • महात्मा गांधी की 157वीं जयंती आज:पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे; पिछली बार राहुल नहीं पहुंचे थे

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme