Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

हिमाचल में 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश:किन्नर कैलाश यात्रा रोकी; ब्यास का बढ़ रहा वाटर लेवल, ऊना-चंबा और कांगड़ा को चेतावनी

By देश | दैनिक भास्कर
August 6, 2026 2 Min Read
Comments Off on हिमाचल में 10 और 11 अगस्त को भारी बारिश:किन्नर कैलाश यात्रा रोकी; ब्यास का बढ़ रहा वाटर लेवल, ऊना-चंबा और कांगड़ा को चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों के बाद भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने 10 और 11 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 7 से 9 अगस्त तक कुछ जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। बीती रात भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे ब्यास नदी का वाटर लेवल बढ़ रहा है और जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिली। चंडीगढ़-मनाली, मंडी-पठानकोट हाईवे समेत 150 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। हालांकि, सुबह 10 बजे तक चंडीगढ़-मनाली और मंडी-पठानकोट को बहाल कर दिया है। राज्य में खराब मौसम को देखते हुए किन्नर कैलाश यात्रा को भी रोक दिया गया है। यात्रा पर जाने के लिए तंगलिंग बेस कैंप पहुंचे श्रद्धालुओं को शुक्रवार सुबह आगे नहीं भेजा गया, जबकि दूसरे बेस कैंप गणेश बाग पहुंच चुके श्रद्धालुओं को भी वहीं रोक लिया गया है। अब मौसम खुलने का इंतजार किया जा रहा है। 3 जिलों में दोपहर 3 बजे तक ऑरेंज अलर्ट इस बीच IMD ने ताजा बुलेटिन जारी कर दोपहर तीन बजे तक ऊना, चंबा और कांगड़ा के कुछेक भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है, जबकि मंडी, कुल्लू व हमीरपुर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। धर्मशाला में 79 मिमी बारिश IMD के अनुसार- बीती रात में धर्मशाला में सबसे ज्यादा 79.0 मिमी, जोगेंद्रनगर में 76.0 मिमी, मंडी में 63.4 मिमी, कंडाघाट में 63.2 मिमी, मंडी में 61.4 मिमी और शिमला में 54.6 मिमी बारिश हुई। शिमला शहर में धुंध का अलर्ट IMD ने शिमला शहर में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है। इससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर सकती है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। एक सप्ताह में सामान्य से 19% कम बारिश प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीते सात दिनों के दौरान मानसून धीमा रहा। राज्य के 9 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि तीन जिलों में नॉर्मल से दोगुणा ज्यादा बादल बरसे है। सिरमौर जिला में सामान्य से 121 फीसदी अधिक और लाहौल स्पीति में सामान्य से 94 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश से दिन के तापमान में आई गिरावट राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कल्पा का पारा सामान्य से 5.1 डिग्री कम होने के बाद 17.5°C, नाहन का 4.1 डिग्री कम होकर 23.9°C, ऊना का 3.4 डिग्री नीचे गिरने के बाद 29.4°C, बिलासपुर का 2.8 डिग्री गिरने के बाद 29.0°C, सोलन का 2.4 डिग्री कम होने के बाद 26.0°C रह गया है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

लोकसभा में चंदे से जुड़ा बिल पेश हो सकता है:विपक्ष का नीट पेपर लीक पर हंगामा; PM मोदी नए सांसदों से ब्रेकफास्ट पर करेंगे मुलाकात

Next

दीपक प्रकाश MLC बने, क्या अब बर्खास्त नहीं होंगे?:सुप्रीम कोर्ट अब क्या करेगा, कुर्सी से खतरा अभी टला नहीं है, जानिए 3 एक्सपर्ट्स से

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme