Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

स्कॉटलैंड ने जीता 5000वां वनडे:कनाडा को 9 रन से हराया; फेनली मैकार्थी ने शतक लगाया

By poltix_INS_admin
August 8, 2026 2 Min Read
Comments Off on स्कॉटलैंड ने जीता 5000वां वनडे:कनाडा को 9 रन से हराया; फेनली मैकार्थी ने शतक लगाया

स्कॉटलैंड ने वनडे क्रिकेट के 5000वें मैच में कनाडा को 9 रन से हरा दिया। डंडी (स्कॉटलैंड) में खेले गए ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के इस ऐतिहासिक मुकाबले में फिनले मैकक्रीथ ने शतक लगाया और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही स्कॉटिश टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में कनाडा 49.2 ओवर में 272 रन पर ऑलआउट हो गया। ब्रैंडन मैकमुलेन ने 3 और ओलिवर डेविडसन ने 2 विकेट लिए। स्कॉटलैंड की खराब शुरुआत, मुंसे जीरो पर आउट स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही और जॉर्ज मुन्से खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद मैकक्रीथ और ब्रैंडन मैकमुलेन ने पारी संभाली। मैकक्रीथ ने 140 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। रिची बेरिंगटन ने 29 और माइकल जोंस ने 36 रन बनाए। अंत में सफयान शरीफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 22 और ऑलिवर डेविडसन ने 4 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाकर स्कॉटलैंड का स्कोर 281 रन तक पहुंचाया। कनाडा के लिए जाहिद शिरजाद ने 3 और कलीम सना ने 2 विकेट लिए। युवराज समरा ने कनाडा को तेज शुरुआत दिलाई 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवराज समरा ने 65 गेंदों पर 78 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। लेकिन उनके आउट होने के बाद कनाडा की पारी लड़खड़ा गई। हार्श ठाकर ने 52 गेंदों पर 23 रन बनाए, जबकि निकोलस किर्टन 16 और श्रीयस मुवा 22 रन बना सके। इसके बाद कप्तान साद बिन जफर ने नाबाद 40 और अंश पटेल ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर कनाडा को जीत के करीब पहुंचाया। एहसान के ओवर में पलटा मैच कनाडा जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था, लेकिन 49वें ओवर की पहली बॉल पर अंश पटेल 41 रन के स्कोर पर रनआउट हो गए। इसी ओवर में जैनुल्लाह इहसान ने कलीम सना (एक रन) को बोल्ड कर दिया। फिर 50वें ओवर में सफयान शरीफ ने जाहिद शिरजाद को मुंसे के हाथों कैच कराकर कनाडा को ऑलआउट कर दिया। इससे पहले ब्रैंडन मैकमुलेन और ऑलिवर डेविडसन ने कनाडा के मध्यक्रम पर दबाव बनाया। ———————————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका-जिम्बाब्वे वर्ल्डकप की तैयारी में नामीबिया दौरे पर जाएंगे; तीनों देशों के बीच टी-20 ट्राई सीरीज 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप की तैयारियों के तहत साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया अगले महीने नामीबिया में व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में दर्शकों को फ्री इंट्री:श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का फैसला; 15 अगस्त से गॉल में पहला मुकाबला

Next

5 हजार इंटरनेशनल मैचों वाला पहला फॉर्मेट बना वनडे:भारत सबसे ज्यादा खेला, ऑस्ट्रेलिया जीत में आगे; सचिन रनों के बादशाह, कोहली शतकों के किंग

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme