Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भाजपा सांसद बोले-शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?:एथेनॉल के विरोध पर भड़के, कहा- सबसे कम महंगाई भारत में, सबसे ज्यादा रोजगार यहां

By देश | दैनिक भास्कर
August 9, 2026 2 Min Read
Comments Off on भाजपा सांसद बोले-शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?:एथेनॉल के विरोध पर भड़के, कहा- सबसे कम महंगाई भारत में, सबसे ज्यादा रोजगार यहां
मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर विवादित बयान से चर्चा में हैं। रीवा एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- आंदोलन हो रहा है एथेनॉल नहीं चलेगा, शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? सांसद मिश्रा रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए शुरू हुई नई उड़ानों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति और एथेनॉल नीति पर अपनी बात रखी। देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें देश में सिर्फ 20% तेल उत्पादन, युद्ध से बढ़ा संकट सांसद ने एथेनॉल मिश्रण (Blending) का बचाव करते हुए कहा कि भारत में केवल 20% कच्चे तेल का उत्पादन होता है, जबकि 80% तेल विदेश से आयात करना पड़ता है। वैश्विक युद्ध की स्थितियों के कारण अब तेल आपूर्ति के लिए जहाजों को 18 हजार किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ऐसे में जब पीएम मोदी पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने की बात करते हैं तो कुछ लोग विरोध में आंदोलन करने लगते हैं। ब्राजील में 100% एथेनॉल से चल रहीं गाड़ियां जनार्दन मिश्रा ने दुनिया के दूसरे देशों का उदाहरण देते हुए कहा- ब्राजील दुनिया में सबसे ज्यादा एथेनॉल बनाता है। वहां 100% एथेनॉल से गाड़ियां चल रही हैं, फिर भी वाहनों में कोई समस्या नहीं आती। भारत में भी ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ और कार मैकेनिक मानते हैं कि एथेनॉल से गाड़ियों के इंजन को नुकसान नहीं पहुंचता, फिर भी इसका बेवजह विरोध किया जा रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा रोजगार और कम महंगाई भारत में पीएम मोदी के सुशासन की तारीफ करते हुए सांसद ने दावा किया कि आज भारत में दुनिया का सबसे अधिक रोजगार और सबसे कम महंगाई दर है। देश में अराजकता न होने के कारण विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चीन और पाकिस्तान के मंसूबों का विरोध करने के बजाय देश की प्रगति में रोड़ा अटका रहे हैं, जबकि सभी को सरकार की विकास नीतियों का समर्थन करना चाहिए।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

मोहाली में स्कूल हेडमास्टर की हत्या:कार में आए हमलावरों ने घर के बाहर कुल्हाड़ी से काटा; डेढ़ महीने पहले भी हमला हुआ था

Next

ममता बोलीं- मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए:पुलिस के सामने लोगों ने हमला किया, खिड़की खुली होती तो सिर चकनाचूर हो जाता

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme