Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

रांची में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र:पुलिस ने कंटीले तार लगाए; JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच पर नहीं बनी सहमति

By देश | दैनिक भास्कर
August 9, 2026 3 Min Read
Comments Off on रांची में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र:पुलिस ने कंटीले तार लगाए; JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच पर नहीं बनी सहमति
झारखंड में JPSC-JSSC में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्र आज सुबह 9 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान से विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे। देर रात से ही करीब 5000 से ज्यादा की संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पहुंच गए हैं। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। जगह-जगह कंटीले तार लगाए गए हैं। पुलिस ने BNS की धारा 163 लागू कर दी है। तीन लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है। छात्रों के प्रदर्शन स्थल से लेकर जगह-जगह पर CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। रविवार को छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। सरकार ने दावा किया कि छात्रों की करीब 98% मांगें मान ली गई हैं। सरकार ने JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सहमति जता दी है। वहीं, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच कराने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि CGL परीक्षा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत आयोजित की गई थी। कई अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी हो चुकी है, इसलिए परीक्षा को एकतरफा रद्द करना संभव नहीं है। हालांकि, मामले की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कराई जाएगी। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटोज सोमवार को शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव का ऐलान सरकार से बातचीत के बाद भी छात्रों में असंतोष बना हुआ है। मंत्रियों की समिति ने छात्र प्रतिनिधिमंडल को अपने संगठनों से चर्चा कर अंतिम जवाब देने के लिए समय दिया है, लेकिन छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेता कुणाल ने कहा- मैं स्पष्ट कर दूं कि हमारा विधानसभा घेराव का जो कार्यक्रम है, वो शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा। हमारी मांग CBI जांच की है, हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे। वहीं झारखंड में CID के ADG मनोज कौशिक ने कहा, "छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हमारी प्राथमिकता सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी छात्र को नुकसान या गलत कार्रवाई से बचाना है। हम उनसे अपील करते हैं कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से करें। 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और काफी डिजिटल सबूत इकट्ठा किए गए हैं। मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि पूरी तरह निष्पक्ष जांच होगी।" विधायक बोले- सरकार जानती है, दोषी कौन हैं JLKM विधायक जयराम महतो छात्रों के समर्थन में आज रविवार को एक दिन का उपवास कर रहे हैं। विधायक जयराम महतो ने कहा, 'विधानसभा सदस्य होने के नाते मुझे लगता है कि मेरी भागीदारी और ये भूख हड़ताल कम से कम 1% अतिरिक्त दबाव तो बना ही सकती है। इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सरकार को अच्छी तरह पता है कि दोषी कौन हैं। ये कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है। लाखों रुपए में सीटें बेची जा रही हैं। ये असंभव है कि कोई मामूली अधिकारी या सामान्य व्यक्ति अकेले इतनी बड़ी रकम पचा सके। इसमें शक्तिशाली लोग शामिल हैं और इस बात का डर बना हुआ है कि पर्दे के पीछे से वे बेनकाब न हो जाएं। आयोग के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दिया इसी बीच JPSC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव भी सामने आया है। आयोग के तीन सदस्यों-अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद और अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों सदस्यों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। इससे पहले 22 जुलाई को JPSC के चेयरपर्सन एल. खियांग्ते भी इस्तीफा दे चुके थे। फिलहाल, JPSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की CID जांच कर रही है। इसी सिलसिले में आयोग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। अब 10 अगस्त को डॉ. अजीता भट्टाचार्य से पूछताछ होनी है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

हिमाचल में आज रात भारी बारिश:कांगड़ा-सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विज्ञानी बोले- नदी-नालों से दूर रहे, 12-13 को राहत, 14 से फिर हेवी रेन

Next

कौन हैं अंबाला में पीटे खालिस्तान विरोधी नेता मंड:पंजाब कांग्रेस से निकाले गए, राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने से सुर्खियों में आए

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme