Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

मेसी ने फुटबॉल से ब्रेक लिया:पिता की मौत के बाद परिवार के साथ रहने का फैसला; संन्यास लेने के संकेत नहीं

By poltix_INS_admin
August 12, 2026 2 Min Read
Comments Off on मेसी ने फुटबॉल से ब्रेक लिया:पिता की मौत के बाद परिवार के साथ रहने का फैसला; संन्यास लेने के संकेत नहीं

लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद फुटबॉल से दूरी बना ली है। उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए खेल से ब्रेक लिया है। वे अमेरिका के मेजर सॉकर लीग में इंटर मियामी क्लब के लिए खेलते हैं। मेसी ने अर्जेंटीना में अपने परिवार के साथ रहने का फैसला किया है। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 7 अगस्त को 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। मेसी के लौटने की तारीख तय नहीं कई रिपोर्ट्स ने इस घटना को मेसी के संन्यास से जोड़ा है। हालांकि ऐसे कोई संकेत नहीं है कि वे संन्यास लेने या हमेशा के लिए फुटबॉल से दूर होने की सोच रहे हो। मियामी ने उनकी वापसी की समयसीमा इसलिए तय नहीं की है, ताकि मेसी को पर्याप्त समय मिल सके। अभी ऑफिशियल बयान नहीं आया मेसी या इंटर मियामी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। हालांकि अर्जेंटीना की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 39 साल के मेसी को जरुरत अनुसार पारिवारिक छुट्टी दी है। वे सहज होने तक अनुपस्थित रह सकते हैं। इंटर मियामी ने मेसी के पिता को सम्मान दिया इंटर मियामी ने मॉन्टेरे के खिलाफ लीग्स कप मैच से पहले जॉर्ज मेसी को सम्मान दिया। इस दौरान एक मिनट का मौन रखा गया। खिलाड़ियों ने काली पट्टी पहनी और फैंस ने मेसी के सपोर्ट में लिखे मैसेज दिखाए। मेसी के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल ने मैच में गोल करने के बाद मेसी की नंबर 10 जर्सी भी दिखाई। मेसी इस मैच में नहीं खेले और इंटर मियामी को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। मेसी का इलाज कराने उनके पिता बार्सिलोना गए थे जॉर्ज अर्जेंटीना के रोसारियो में स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने मेसी को स्थानीय क्लब में ट्रेनिंग भी दी। जब मेसी में ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी का पता चला, तब इलाज का खर्च उठाना मुश्किल था। ऐसे में जॉर्ज 13 साल के मेसी को लेकर बार्सिलोना पहुंचे। बार्सिलोना ने ला मासिया अकादमी में दाखिला दिया। इलाज का खर्च भी क्लब ने उठाया। इसके बाद जॉर्ज हर कदम पर बेटे के साथ रहे। FIFA वर्ल्ड कप के दौरान भी चर्चा में रहे 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी जॉर्ज की तबीयत चर्चा में रही। अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद भावुक हुए मेसी ने कहा था कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद मुश्किल रहे हैं। बाद में परिवार ने बयान जारी कर बीमारी की पुष्टि की। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीता था। मेसी ने टूर्नामेंट में 8 गोल किए थे। फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल की खबर पढ़ें… स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता:फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागा स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। उसने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत:मेघालय के गांव में हादसा; 8 घायल अस्पताल में भर्ती

Next

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे:13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली में सभी मुकाबले; बांग्लादेश सीरीज संकट में

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme