Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

CJP चीफ दीपके बोले, जंतर-मंतर सीजन 2 जल्द आएगा:हमें दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, BJP पर धमकी देने का आरोप लगाया

By देश | दैनिक भास्कर
August 12, 2026 2 Min Read
Comments Off on CJP चीफ दीपके बोले, जंतर-मंतर सीजन 2 जल्द आएगा:हमें दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला, BJP पर धमकी देने का आरोप लगाया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को छात्र आंदोलन की तर्ज पर एक और प्रदर्शन जल्द शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बताया। एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दिपके ने कहा, “इंस्टाग्राम पर कई लोग पूछ रहे थे कि ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ बहुत जल्द शुरू होने वाला है।” दिपके ने आरोप लगाया कि CJP को दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स की बैठक के लिए जगह नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि कई हॉल मालिकों ने इसके पीछे ‘ऊपर से दबाव’ होने की बात कही। दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला दिपके ने कहा, “हमने आज दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स की बैठक रखी थी। हम एक हॉल की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी लोग कहते रहे कि ऊपर से दबाव है।” उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने आखिरकार एक हॉल का इंतजाम कर लिया था। हालांकि, उनका आरोप है कि बैठक वाली सुबह हॉल मालिकों को धमकियां दी गईं। दिपके ने आरोप लगाया, “उन्हें कहा गया कि अगर उन्होंने यहां CJP की बैठक होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा।” दिपके ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप दिपके ने इन कथित धमकियों के पीछे BJP का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा, “यह सब BJP कर रही है। उनके काम और बयान साफ दिखाते हैं कि वे देश के युवाओं से डरते हैं। अगर उन्हें लगता है कि इस तरह की छोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत गलत सोच रहे हैं।” दिपके का यह ऐलान CJP के जंतर-मंतर से 37 दिन चले प्रदर्शन के बाद आया है। यह प्रदर्शन 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पार्टी की दूसरी प्रमुख मांगों पर मिले आश्वासन के बाद वापस लिया गया था। CJP प्रवक्ता बोले- देशभर में हो रहे प्रदर्शन CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने दिपके के ‘जंतर-मंतर सीजन 2’ वाले बयान पर कहा, “यह खुद सीजन 2 है। ऐसी अयोग्य सरकारों और अधिकारियों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं।” दास ने कहा कि CJP अब देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करने जा रही है, ताकि लोगों की बात सुनी जा सके। उन्होंने बताया कि पार्टी एक कैंपेन चलाएगी और स्वतंत्रता दिवस से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देगी।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पीएम ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप?:खड़गे के जवाब पर लगे ठहाके, सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे थे नेता

Next

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:हत्या के दोषी की पैरोल मांगने पहुंचे CM; पिता-पत्नी की क्रिकेट बैट से हत्या; ₹500-₹500 के नोटों का लंगर लगाया

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme