Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमले की निंदा:मजीठिया ने कहा- CBI जांच होनी चाहिए, बिट्‌टू बोले- ऐसे लोगों को बढ़ावा देने वाले सोचें

By देश | दैनिक भास्कर
August 13, 2026 2 Min Read
Comments Off on नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमले की निंदा:मजीठिया ने कहा- CBI जांच होनी चाहिए, बिट्‌टू बोले- ऐसे लोगों को बढ़ावा देने वाले सोचें
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले की पंजाब समेत देशभर में निंदा हो रही है। सभी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि, सिखों की सर्वोच्च धार्मिक पीठ अकाल तख्त के जत्थेदार ने तो यह भी कह दिया कि हमलावर सच्चा सिख नहीं। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि CBI जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन सी ताकतें हैं। सुखबीर बादल पर गुरुघर में दूसरी बार अटैक हो गया है। दो बार जान से मारने की कोशिश की गई है। कुछ लोग पंजाब का माहौल फिर से खराब करना चाहते हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने लिखा- सिख संगत में बहबल कलां, बरगाड़ी बेअदबी में पुलिस फायरिंग, बेअदबी के मामलों में देरी से मिले न्याय और कई अन्य अनसुलझे मुद्दों को लेकर वास्तविक गुस्सा है। इन मामलों को संभालने के अकाली दल के तरीके से भी गहरी निराशा है। लेकिन राजनीतिक गुस्सा हिंसा को सही नहीं ठहरा सकता। नांदेड़ साहिब में बादल पर हुआ हमला निंदनीय है। न्याय जवाबदेही और लोकतंत्र के माध्यम से आना चाहिए, हिंसा से नहीं। जानिए, हमले पर किसने क्या-कहा कहा… बिट्‌टू बोले- जो लोग इन्हें बढ़ावा दे रहे, वे सोचें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल की जान लेने की यह कायरतापूर्ण कोशिश बेहद निंदनीय है और पंजाब की शांति व सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। हमारे पवित्र धर्मस्थलों में हिंसा और डराने-धमकाने की कोई जगह नहीं है। दोषियों को बेनकाब कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए, और सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सिख धर्म सेवा, साहस और शांति का प्रतीक है, हिंसा का नहीं। बिट्‌टू ने कहा जो लोग पंजाब में ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं, उनको सोचना होगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला:नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी; 2024 में भी गोल्डन टेंपल में सुखबीर पर हुई थी फायरिंग महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। बादल के हाथ में चोट लगी है। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

आज से रोज होगा एअर इंडिया पायलट्स का ड्रग टेस्ट:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का ड्रग्स टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद एक्शन

Next

कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल बोले:अब इस सरकार को समझ आ गया है कि ये देश अपने आपको express करने से नहीं रोकेगा।

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme