Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

BJP सांसद कंगना रनोट के 5 विवादित बयान:सार्वजनिक माफी और सफाई देनी पड़ी, अब ‘गटरछाप’ वाले बयान पर दिया स्पष्टीकरण

By देश | दैनिक भास्कर
August 14, 2026 3 Min Read
Comments Off on BJP सांसद कंगना रनोट के 5 विवादित बयान:सार्वजनिक माफी और सफाई देनी पड़ी, अब ‘गटरछाप’ वाले बयान पर दिया स्पष्टीकरण
विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनोट को गटर जनरेशन और गटरछाप वाले बयान पर सफाई देनी पड़ी है। यह पहला मौका नहीं, जब कंगना को सार्वजनिक तौर पर माफी या फिर सफाई देनी पड़ी हो। सांसद किसान आंदोलन, जावेद अख्तर से कानूनी विवाद और महिंदर कौर मामले में खेद जता चुकी है। भाजपा भी स्पष्ट कर चुकी है कि कंगना पार्टी की नीतिगत बातों पर बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। फिर भी कंगना समय-समय पर विवादित बयान देती रही हैं। इस बार भी जंतर मंतर आंदोलन पर कंगना ने युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की। इसके बाद सोशल मीडिया में कंगना की जबरदस्त ट्रोलिंग हुई। अब विपक्षी पार्टियां लगातार कंगना को घेर रही है और युवाओं व महिलाओं का अपमान करने के आरोप लगा रही है। गटरछाप वाले बयान पर कंगना ने क्या कहा कंगना ने कहा कि पूरे देश के युवाओं को ‘गटरछाप’ नहीं कहा था। उनका बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में मौजूद एक खास नस्ल को लेकर था। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में करीब 10 हजार लोग ही जुटे थे, जबकि देश में युवाओं की आबादी 30 से 35 करोड़ हैं। ऐसे में पूरे Gen Z को उस प्रदर्शन से जोड़ना सही नहीं है। जंतर-मंतर में हर उम्र के लोग घूम रहे थे। आधे से ज्यादा भीड़ शबाना आजमी की उम्र की थी। ऐसे में किस आधार पर इसे पूरे देश के Gen Z का प्रदर्शन बताया जा रहा है। सांसद की चुनौती- ‘मेरा ऐसा कोई बयान दिखाइए’ कंगना ने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने किसी पूरी पीढ़ी को लेकर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कांग्रेस और आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि उनका ऐसा कोई ‘स्पेसिफिक कोट’ दिखाया जाए, जिसमें उन्होंने पूरी पीढ़ी को शामिल किया हो। राहुल गांधी को भी लपेटा कंगना ने कहा कि वह युवाओं के खिलाफ नहीं हो सकतीं, क्योंकि वह खुद युवा हैं। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्र को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की तरह 55-60 साल की उम्र में खुद को युवा नहीं कहतीं। क्या है पूरा विवाद जेनरेशन गटर कहने पर हुआ था विवाद दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने महिलाओं के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए युवाओं को ‘गटरछाप’ कहा था। कंगना ने लिखा था कि सबसे शर्मनाक बात उन युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है, जो स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं। उस आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियां नहीं निभाना चाहतीं। उन्होंने यह भी कहा था कि वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं। महिलाओं को लिखा- यौन संबंधों को अपनी आजादी बताती हैं कंगना ने पोस्ट में लिखा कि पश्चिमी सोच से प्रभावित भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी सामने आई है, जिसे वह ‘गटर जेनरेशन’ कहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कुछ के पास समाज को देने के लिए कुछ नहीं है। साथ ही, उन्होंने उनकी सोच और मानसिकता पर भी सवाल उठाए और कहा कि वे अच्छी गृहिणी बनने के लिए भी सक्षम नहीं हैं। इसके बावजूद वे अपनी आजादी का दिखावा करती हैं। नशा, शराब और अनगिनत यौन संबंधों को अपनी आजादी बताती हैं। बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर पलती हैं बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर पलती हैं। लगातार स्वतंत्र जीवन जीने की बातें करती हैं, जबकि वास्तव में वे आत्मनिर्भर होती ही नहीं। एक छोटी-सी बात याद दिला दूं, आजाद जीवन में कमाना पड़ता है। अगर बिना जिम्मेदारी उठाए स्वतंत्र बनने की कोशिश करोगे, तो तुम सिर्फ एक विकृत मानसिकता वाले इंसान हो, 'गटर छाप'।'
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पपीता का नाम सुनते ही कांपने लगती है बच्ची:जालंधर में रेप के बाद बोरी में पैक कर फेंका था, प्राइवेट पार्ट पर 50 टांके, 4 सर्जरियां हुईं

Next

चमोली पीपलकोटी टनल हादसा- 7 की मौत, 3 फंसे:21 लोग बचाए, 13 गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती; CM धामी घायलों से मिलने निकले

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme