Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

नितिन नबीन आज नई BJP टीम का ऐलान करेंगे:अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव, अनुभवी-युवा नेताओं का संतुलन रहने की उम्मीद

By देश | दैनिक भास्कर
August 17, 2026 2 Min Read
Comments Off on नितिन नबीन आज नई BJP टीम का ऐलान करेंगे:अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव, अनुभवी-युवा नेताओं का संतुलन रहने की उम्मीद
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। News18 के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में वापसी संभव है। मानसून सत्र के बाद तैयार की गई नई संगठनात्मक टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। नबीन पार्टी के राष्ट्रीय ढांचे को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की भूमिका हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं। इनमें सूचना और प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्रालय शामिल हैं। ठाकुर वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। BJP की प्रमुख नेताओं में शामिल स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं और 2019 से 2024 तक अमेठी से लोकसभा सांसद रही हैं। स्मृति ईरानी BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जैसी अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं। नई टीम में अनुभव और युवाओं का मेल News18 के मुताबिक, दोनों नेताओं की राष्ट्रीय संगठन में संभावित वापसी का मकसद नबीन की टीम को युवा रूप देना और अनुभवी नेताओं को साथ बनाए रखना है। 45 साल की उम्र में नबीन इसी साल BJP के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। उनके अध्यक्ष बनने को पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव की प्रक्रिया के तौर पर देखा गया। BJP का संगठनात्मक बदलाव सिर्फ सामान्य फेरबदल नहीं माना जा रहा है। पार्टी अपनी राष्ट्रीय टीम को आने वाली चुनावी चुनौतियों के हिसाब से तैयार करना चाहती है। इन चुनौतियों में खास तौर पर उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 2027 के अहम विधानसभा चुनाव शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के सांसदों से नबीन ने लिया फीडबैक अगले चुनावी चक्र की तैयारी के तहत नबीन ने जमीनी स्तर से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने उत्तर प्रदेश के करीब 20 सांसदों से अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों में जातीय समीकरण, राजनीतिक माहौल और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल मुख्य मुद्दे रहे। सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और संगठन से जुड़े आकलन साझा किए। बातचीत में गैर-यादव OBC मतदाताओं के बीच BJP का सामाजिक आधार मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय और उत्साहित बनाए रखने पर जोर दिया गया। खबर अपडेट की जा रही है
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से:भारत 17 साल बाद मेजबानी कर रहा, सिंधु के पास छठा मेडल जीतने का मौका

Next

नितिन नबीन आज अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं:अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव; 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभाली थी

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme