Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

नितिन नबीन आज अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं:अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव; 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभाली थी

By देश | दैनिक भास्कर
August 17, 2026 2 Min Read
Comments Off on नितिन नबीन आज अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं:अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव; 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभाली थी
भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। न्यूज 18 के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में वापसी संभव है। 7 महीने पहले नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद से ही टीम का गठन पेंडिग है। मानसून सत्र के बाद तैयार की गई नई संगठनात्मक टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम तैयार कर सकती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हो सकते हैं 120 सदस्य नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नौ राष्ट्रीय महामंत्री (जिनमें एक महामंत्री संगठन भी शामिल है), 15 मंत्रियों और एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है। टीम में अधिकतम 38 सदस्य हो सकते हैं। वहीं नबीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन भी कर सकते हैं। यह पार्टी की मुख्य कार्यकारी संस्था है। इसमें अध्यक्ष के अलावा अधिकतम 120 सदस्य हो सकते हैं। इनमें भी कम से कम 40 महिलाएं और 12 सदस्य एससी-एसटी वर्ग से होने आवश्यक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष आवश्यकतानुसार विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित सदस्यों को भी मनोनीत कर सकते हैं। अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में कई मंत्रालय संभाल चुके हैं। इनमें सूचना और प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्रालय शामिल हैं। ठाकुर वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा की प्रमुख नेताओं में शामिल स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं और 2019 से 2024 तक अमेठी से लोकसभा सांसद रही हैं। स्मृति भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जैसी अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं। मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार समेत 3 नेताओं के नाम की चर्चा ‎‎‎‎‎‎‎‎ नितिन ‎नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश ‎से ‎खरगौन से सांसद व आदिवासी नेता‎ गजेंद्र पटेल, अनुसूचित जाति से लाल‎सिंह आर्य और ओबीसी वर्ग से‎ राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को‎ मौका मिल सकता है। इसके अलावा‎ बंशीलाल गुर्जर, अर्चना चिटनीस और ‎अरविंद भदौरिया के बारे में भी‎ राज्य के नेताओं से राय ली गई है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक- भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत की, कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम रोकने का आरोप भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ बेंगलुरु और मंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम को रुकवाने का इशारा किया था। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

नितिन नबीन आज नई BJP टीम का ऐलान करेंगे:अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव, अनुभवी-युवा नेताओं का संतुलन रहने की उम्मीद

Next

नितिन नवीन आज अपनी टीम का ऐलान कर सकते हैं:अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव; 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभाली थी

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme