Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

कोलकाता के होटल में आग, 9 की मौत, 6 घायल:जान गंवाने वालों में बांग्लादेशी भी शामिल, इलाज कराने आए थे

By देश | दैनिक भास्कर
August 19, 2026 2 Min Read
Comments Off on कोलकाता के होटल में आग, 9 की मौत, 6 घायल:जान गंवाने वालों में बांग्लादेशी भी शामिल, इलाज कराने आए थे
कोलकाता के एक होटल में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं छह लोग घायल हैं। फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित होटल ताइबा में आग लगने के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। इस दौरान पूरे होटल में धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में कुछ बांग्लादेशी भी हैं जो यहां इलाज कराने आए थे। फायर सर्विस डिपार्टमेंट का मुख्यालय होटल के नजदीक ही है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ियों की मदद से होटल की खिड़कियों को तोड़ा और अंदर फंसे 28 लोगों को बाहर निकाला। उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में रुकते हैं बांग्लादेशी कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट पर कई होटल हैं, जहां बांग्लादेश से इलाज कराने और अन्य कामों के लिए आने वाले लोग रुकते हैं। मृतकों में बांग्लादेशी नागरिकों के अलावा मेघालय और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के रहने वाले लोग भी शामिल हैं। आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। 17 अगस्त: बीरभूम के होटल में आग से 9 की मौत, शॉर्ट सर्किट से हादसा पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं, मंत्री बोले- 10 सीटों पर इस्तेमाल हुईं पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से करीब 4 हजार EVM जल गईं। ये मशीनें इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर इस्तेमाल की गई थीं। घटना के बाद TMC ने चुनाव आयोग से सवाल किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

जंतर-मंतर प्रदर्शन-पुलिस कार्रवाई पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:जांच के लिए हाईलेवल कमेटी का आदेश जारी करेगा; दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च को गैरकानूनी बताया था

Next

वर्ल्डकप में भारतीय विमेंस हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत:साउथ अफ्रीका को 6-1 से हराया, 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme